लाइव न्यूज़ :

Top News: JEE-NEET को लेकर 6 गैर-बीजेपी शासित राज्यों की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, IPL का शेड्यूल होगा जारी

By विनीत कुमार | Updated: September 4, 2020 07:05 IST

Top News: सुप्रीम कोर्ट में आज 6 गैर-भाजपा राज्यों की एक याचिका पर सुनवाई करेगा। इसमें नीट और जेईई की परीक्षाओं को रोकने की मांग की गई है। वहीं, PM नरेंद्र मोदी आज IPS प्रोबेशनर्स को दीक्षांत परेड के मौके पर संबोधित करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देTop News: JEE-NEET परीक्षा पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, PM नरेंद्र मोदी करेंगे IPS प्रोबेशनर्स के साथ बातचीतआईपीएल-2020 का शेड्यूल आज किया जाएगा जारी, पवित्र हेमकुंड साहिब के कपाट खुलेंगे

JEE-NEET परीक्षा पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट आज नीट और जेईई की परीक्षाओं के आयोजन की अनुमति देने संबंधी 17 अगस्त के आदेश पर पुनर्विचार के लिये छह गैर-भाजपा शासित राज्यों के मंत्रियों की याचिका पर विचार करेगा। जेईई मुख्य परीक्षा एक से छह सितंबर तक आयोजित हो रही है जबकि नीट की परीक्षाओं का आयोजन 13 सितंबर को होगा। जस्टिस अशोक भूषण, बी आर गवई और कृष्ण मुरारी की तीन सदस्यीय पीठ चैंबर में पुनर्विचार याचिका पर विचार करेगी।

PM नरेंद्र मोदी करेंगे IPS प्रोबेशनर्स के साथ बातचीत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज हैदराबाद में स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी (एसवीपीएनपीए) से पाठ्यक्रम पूरा करने वाले प्रोबेशनर्स आईपीएस अधिकारियों को वीडियो कांफ्रेंस के जरिये संबोधित करेंगे। साल 2018 आईपीएस बैच की 28 महिला कैडेट सहित कुल 131 सदस्यों ने पाठ्यक्रम पूरा किया है। पीएम मोदी इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि डिजिटिल माध्यम से उपस्थित रहेंगे और इन प्रोबेशनर्स आईपीएस अधिकारियों को उनके दीक्षांत परेड पर संबोधित करेंगे।

वित्त आयोग की आर्थिक सलाहकार परिषद के साथ बैठक

15वां वित्त आयोग आज अपनी आर्थिक सलाहकार परिषद के साथ बैठक करेगा। बैठक में जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) में वृद्धि, जीएसटी क्षतिपूर्ति और राजकोषीय घाटे को कम करने के उपायों पर चर्चा होगी। ये बैठक ऐसे समय हो रही है कि जब देश की जीडीपी वृद्धि दर चालू वित्त वर्ष 2020-21 की अप्रैल-जून तिमाही में 23.9 प्रतिशत घटी है। एक साल पहले 2019-20 की इसी तिमाही में अर्थव्यवस्था में 5 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी।

बीसीसीआई जारी करेगी आईपीएल का शेड्यूल

BCCI आज आईपीएल (IPL 2020) के 13वें सीजन का शेड्यूल जारी करेगी। कोरोना संकट के कारण इस बार आईपीएल यूएई में हो रहा है। इसका आगाज 19 सितंबर से होगा। गौरतलब है कि कोरोना के कारण आईपीएल को टालना पड़ा था। आईपीएल के लिए टीम यूएई पहुंच चुकी हैं। इस बार आईपीएल 19 सितंबर से 10 नवंबर के बीच खेला जाना है। टूर्नामेंट का पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा।

उत्तराखंड में पवित्र हेमकुंड साहिब के कपाट खुलेंगे

उत्तराखंड में पवित्र हेमकुंड साहिब के कपाट आज सुबह 10 बजे खोले जाएंगे। ये यात्रा 35 दिनों तक चलेगी और इसमें एक दिन में सिर्फ 200 श्रद्धालु ही जा पाएंगे। चमोली जिले में गोविन्द घाट से गुरुवार को यात्रा के लिए पहला जत्था रवाना हो गया था। इसके साथ ही गोपेश्वर स्थित प्रसिद्ध लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी कल खुल जाएंगे। कोविड-19 के चलते इस बार हेमकुंड साहिब और लक्ष्मण मंदिर की यात्रा तीन माह देरी से शुरू हो रही है। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीजॉइंट एंट्रेंस एग्जाम मेननीटभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)बीसीसीआईआईपीएल 2020जीएसटी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्रिकेटक्या BCCI आईपीएल को हर सीज़न में 74 से बढ़ाकर 94 मैच करने का बना रहा है लक्ष्य? चेयरमैन अरुण धूमल ने दिया जवाब

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

कारोबारमार्च जीएसटी संग्रहः 8.8% की वृद्धि, 200000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई, झमाझम बरसे पैसा?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप