लाइव न्यूज़ :

Top News: पीएम नरेंद्र मोदी की बिहार में तीन चुनावी रैली, राहुल गांधी भी करेंगे तेजस्वी के साथ चुनाव प्रचार की शुरुआत

By विनीत कुमार | Updated: October 23, 2020 06:54 IST

Top News: बिहार में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने चुनावी प्रचार के अभियान की शुरुआत करेंगे। सासाराम, गया और भागलपुर में पीएम मोदी की तीन रैलियां हैं। वहीं, राहुल गांधी भी आज बिहार में प्रचार अभियान की शुरुआत कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली, राहुल गांधी भी करेंगे प्रचार अभियान की शुरुआतआईपीएल में आज चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला, कमलनाथ देंगे चुनाव आयोग की नोटिस का जवाब

बिहार में पीएम नरेंद्र मोदी की रैली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से बिहार में अपनी रैलियों का आगाज करेंगे। बिहार में तीन चरणों में विधानसभा चुनाव हैं और इसके लिए मतदान 28 अक्टूबर, 3 नवंबर और 7 नवंबर को है। चुनाव के नतीजे 10 नवंबर को आएंगे। ऐसे में प्रधानमंत्री मोदी बिहार चुनाव के मद्देनजर आज से राज्य में 12 रैलियां करेंगे। इसका आगाज आज से हो रहा है। आज पीएम मोदी की तीन रैलियां सासाराम, गया और भागलपुर में होनी हैं। इस दौरान नीतीश कुमार भी पीएम मोदी के साथ दिखेंगे।

बिहार: राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की पहली साझा रैली

राहुल गांधी भी आज से बिहार में महागठबंधन दलों के लिए अपनी रैलियों की शुरुआत करने जा रहे हैं। राहुल गांधी आज राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के साथ संयुक्त रैली के साथ बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार की शुरुआत करेंगे। राहुल आज तेजस्वी के साथ नवादा जिले के हसुआ में संयुक्त रैली करेंगे। वामदलों के कुछ नेता भी इसमें जुड़ सकते हैं। तेजस्वी के साथ संयुक्त रैली के बाद राहुल गांधी भागलपुर जाएंगे। वहां वे एक अन्य रैली को कहलगांव में संबोधित करेंगे।

सुशांत केस में रिपब्लिक टीवी के कवरेज पर सुनवाई

बॉम्बे हाई कोर्ट सुशांत सिंह राजपूत मामले में रिपब्लिश टीवी की कवरेज पर एक बार फिर सुनवाई करेगी। इससे पहले गुरुवार को इस मामले में कोर्ट ने टीवी चैनल से तीखे सवाल पूछे। कोर्ट ने पूछा था कि जब जांच चल रही थी तब वे (चैनल) कौन होते हैं दर्शकों से पूछने वाले कि किसकी गिरफ्तारी होनी चाहिए और किसकी नहीं। साथ ही कोर्ट ने ये भी पूछा कि जब जांच चल रही थी तो चैनल ने ये क्यों स्टैंड लिया कि ये हत्या ही थी और आत्महत्या नहीं।

आईपीएल: चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला

आईपीएल में आज चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस आमने-सामने होंगे। सीजन का ये 41वां मैच होगा और शारजाह में खेला जाएगा। चेन्नई सुपर किंग्स ये सीजन बहुत खराब गुजरा है और टीम 10 मैचों में केवल 3 में जीत दर्ज कर सकी है और प्वाइंट टेबल में सबसे नीचे 8वें स्थान पर है। उसके लिए अब टूर्नामेंट में वापसी की उम्मीद लगभग खत्म हो चली हैं। वहीं मुंबई इंडियंस के 9 मैचों में 12 अंक हैं। टीम आज जीत दर्ज कर टॉप-4 में पहुंचने की अपनी दावेदारी को और मजबूत करने की कोशिश करेगी।

कमलनाथ देंगे चुनाव आयोग की नोटिस का जवाब

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता आज चुनाव आयोग को भाजपा उम्मीदवार और मंत्री इमरती देवी के बारे में ‘आइटम’ टिप्पणी को लेकर जारी नोटिस का जवाब दे सकते हैं। चुनाव आयोग ने 48 घंटे में उन्हें जवाब देने को कहा था। निर्वाचन आयोग के नोटिस में कहा गया कि उसे कमलनाथ के खिलाफ भाजपा से एक शिकायत मिली है तथा राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी इसका संदर्भ दिया है। मध्य प्रदेश में 28 सीटों के लिए तीन नवंबर को उपचुनाव होने हैं।

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020नरेंद्र मोदीराहुल गांधीतेजस्वी यादवमध्य प्रदेशकमलनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील