लाइव न्यूज़ :

Top News: अरुण जेटली की हालचाल जानने पहुंचे कई दिग्गज नेता, अनुच्छेद 370 को लेकर SC पहुंचे पूर्व सैनिक और नौकरशाह

By भाषा | Updated: August 18, 2019 18:46 IST

Open in App

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और राम विलास पासवान सहित कई नेता पूर्व वित्त मंत्री अरूण जेटली के स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए रविवार को एम्स गये। वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पाकिस्तान के साथ बातचीत तब तक संभव नहीं है जब तक वह आतंकवाद को सहयोग देना एवं उसको बढ़ावा देना बंद नहीं करता है। पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें...

देश-विदेश की बड़ी खबरें 

 - पूर्व सैन्य अफसरों और सेवानिवृत्त नौकरशाहों के एक समूह ने जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को निरस्त करने और इस पर राष्ट्रपति के आदेश को उच्चतम न्यायालय में चुनौती दी है।- दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और राम विलास पासवान सहित कई नेता पूर्व वित्त मंत्री अरूण जेटली के स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए रविवार को एम्स गये।- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पाकिस्तान के साथ बातचीत तब तक संभव नहीं है जब तक वह आतंकवाद को सहयोग देना एवं उसको बढ़ावा देना बंद नहीं करता है। सिंह ने रविवार को कहा कि अगर पाकिस्तान से बातचीत होगी तो केवल पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) पर होगी।- जम्मू-कश्मीर पुलिस के महानिदेशक दिलबाग सिंह ने कहा कि यहां की पुलिस आतंकवादियों पर निरंतर दबाव बना कर उन्हें अलग-थलग करने का प्रयास कर रही है ताकि वे आम लोगों को बहका नहीं सकें।- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि भूटान ने प्रसन्नता के सार को समझ लिया है और इसमें कोई आश्चर्य नहीं है कि यह हिमालयी देश ‘ग्रॉस नेशनल हैप्पीनेस’ की अपनी अवधारणा के चलते दुनिया में इसका पर्याय बन गया है।- अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक विवाह समारोह में हुए आत्मघाती हमलों की जिम्मेदारी रविवार को इस्लामिक स्टेट समूह ने ली है। अफगानिस्तान के अधिकारियों के अनुसार इस विस्फोट में 63 लोग मारे गए हैं।- सरकार डिजिटल मीडिया क्षेत्र पर प्रत्यक्ष विदेशी निवेश नीति लागू होने के बारे में स्पष्टीकरण जारी कर सकती है। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।- सरकार आर्थिक दृष्टि से कमजोर (ईडब्ल्यूएस) वर्ग के छोटे कर्जदारों का कर्ज माफ करने की योजना पर काम कर रही है। इसकी पात्रता को लेकर सरकार ने सूक्ष्मवित्त उद्योग के साथ चर्चा भी की है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी जानकारी दी है।- कप्तान दिमुथ करूणारत्ने की 122 रन की शानदार पारी से श्रीलंका ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के अपने पहले मुकाबले में रविवार को यहां 268 रन के लक्ष्य को सिर्फ चार विकेट खोकर हासिल कर लिया।-  भारत के शीर्ष फर्राटा धावकों हिमा दास और मोहम्मद अनस ने चेक गणराज्य में एथलेटिकी मिटिनेक रीटर स्पर्धा में क्रमश: पुरुष और महिला 300 मीटर स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीते। 

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टनरेंद्र मोदीअरुण जेटली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण