लाइव न्यूज़ :

Top News: भारत में कोविड-19 रिकॉर्ड 49310 नए मामले आए सामने, राजस्थान सीएम ने कहा कि हमारे पास बहुमत है

By भाषा | Updated: July 24, 2020 15:17 IST

शुक्रवार को भाषा की विभिन्न फाइलों से दोपहर तीन बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार है :

Open in App

नई दिल्ली। भारत में शुक्रवार को कोरोना वायरस के रिकॉर्ड 49310 नए मामले सामने आए, जिसके बाद संक्रमितों की संख्या 1287945 हो गई। वहीं राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि उनके पास बहुमत है और इस बात पर उनके विरोधियों को भी संदेह नहीं है। शुक्रवार को भाषा की विभिन्न फाइलों से दोपहर तीन बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार है :

भारत में कोविड-19 के एक दिन में रिकॉर्ड 49,310 मामले सामने आए

भारत में कोविड-19 के एक दिन में रिकॉर्ड 49,310 मामले सामने आने के साथ ही संक्रमण के कुल मामले शुक्रवार को बढकर 12,87,945 पर पहुंच गए, जबकि 8,17,208 लोग इस बीमारी से उबर चुके हैं।

हमारे पास बहुमत है और इस पर विरोधियों को भी संदेह नहीं: अशोक गहलोत

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि उनके पास बहुमत है और इस बात पर उनके विरोधियों को भी संदेह नहीं है। उनका दावा है कि हरियाणा में कथित तौर पर बंधक कांग्रेस विधायकों के एक छोटे गुट में से कुछ वापस आना चाहते हैं और समय आने पर यह साफ हो जाएगा।

विधानसभा अध्यक्ष के नोटिसों पर अदालत ने यथास्थिति बरकरार रखने का दिया आदेश

राजस्थान उच्च न्यायालय ने सचिन पायलट समेत 19 बागी विधायकों को विधानसभा अध्यक्ष द्वारा भेजे गए अयोग्यता के नोटिसों पर यथास्थिति बरकरार रखने का शुक्रवार को आदेश दिया।

पुलिस जांच में खुलासा : लैब टेक्नीशियन की अपहर्ताओं ने की हत्या

जनपद के बर्रा थाना क्षेत्र से करीब महीने भर पहले कथित तौर पर फिरौती के लिए अपहृत लैब टेक्नीशियन की उसके अपहर्ताओं ने हत्या कर दी है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है।

बाबरी मामला: आडवाणी ने वीडियो कांफ्रेंस के जरिए दर्ज कराया बयान

भाजपा के वयोवृद्ध नेता पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने बाबरी मस्जिद ढहाये जाने के मामले की सुनवाई कर रही सीबीआई की विशेष अदालत के समक्ष शुक्रवार को बयान दर्ज कराया।

मशहूर नृत्यांगना,कोरियोग्राफर अमला शंकर का निधन

मशहूर नृत्यांगना एवं कोरियोग्राफर अमला शंकर का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। वह 101 वर्ष की थीं।

राजस्थान उच्च न्यायालय ने अयोग्यता मामले में केंद्र को पक्षकार बनाए जाने को मंजूरी दी

राजस्थान उच्च न्यायालय ने बर्खास्त उप-मुख्यमंत्री सचिन पायलट और 18 असंतुष्ट कांग्रेसी विधायकों द्वारा अयोग्यता के मुद्दे पर दायर याचिका में भारत सरकार को पक्षकार बनाए जाने की मांग शुक्रवार को स्वीकार कर ली।

निवेश आकर्षित करने के लिए भारत को अभी और आर्थिक सुधारों की जरूरत : आईएमएफ

कारोबारी माहौल को बेहतर करने और निवेश को प्रोत्साहन के ठोस प्रयासों से भारत को निवेश आकर्षित करने में मदद मिली है, लेकिन ये उपाय पर्याप्त नहीं हैं। अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) ने यह राय जताई है। आईएमएफ ने कहा है कि निवेश आकर्षित करने के लिए भारत को अभी और आर्थिक सुधारों की जरूरत है।

आईपीएल 19 सितंबर से शुरू, फाइनल आठ नवंबर को : आईपीएल चेयरमैन ब्रजेश पटेल

बहु प्रतीक्षित इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 19 सितंबर को संयुक्त अरब अमीरात में शुरू होगा और इसका फाइनल आठ नवंबर को खेला जाएगा। आईपीएल चेयरमैन ब्रजेश पटेल ने शुक्रवार को पीटीआई को यह जानकारी दी।

अमेरिका-चीन विवाद से वैश्विक व्यापार बिगड़ेगा, भारत के लिए यह स्थिति काफी महत्वपूर्ण : राजन

अमेरिका में राष्ट्रपति का चुनाव नजदीक आने के साथ अमेरिका और चीन के बीच विवाद बढ़ेगा, जिससे वैश्विक व्यापार की स्थिति बिगड़ेगी। भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने कहा कि यह स्थिति भारत और ब्राजील जैसे उभरते बाजारों की दृष्टि से ‘अत्यंत महत्वपूर्ण’ है।

चीन ने अमेरिका से चेंगदू स्थित उसका दूतावास बंद करने को कहा

ह्यूस्टन में चीनी दूतावास को बंद करने के अमेरिका के फैसले पर पलटवार करते हुए चीन ने शुक्रवार को वाशिंगटन से चेंगदू स्थित उसका दूतावास बंद करने को कहा।

टॅग्स :कोरोना वायरसअशोक गहलोतराजस्थानबाबरी मस्जिद विवादएल के अडवाणी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

क्राइम अलर्टमुझे तुम्हारे साथ नहीं रहना, मुझे छोड़ दो?, पत्नी गीता चौधरी नहीं मानी?, पहले भी 2 बार मारने का किया प्रयास, 4 ने मिलकर गला घोंटा और पंखे से लटकाया

भारतDelhi: राजस्थान से आ रही बस करोल बाग में पलटी, 25 यात्री घायल; 2 की हालत नाजुक

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर