लाइव न्यूज़ :

Top News: मुंबई में बुधवार से शुक्रवार तक भारी बारिश का अनुमान, आईपीएल में आज भिड़ेंगी DC और RR, पढ़ें बड़ी खबरें

By स्वाति सिंह | Updated: October 14, 2020 06:27 IST

बुधवार से शुक्रवार तक मुंबई में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने बुधावार से शुक्रवार के बीच अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश के कारण स्थानीय इलाकों में पानी भरने को लेकर अलर्ट जारी किया।

Open in App
ठळक मुद्देस्वामी चिन्मयानंद पर रेप का आरोप लगाने वाली पीड़िता आरोपों से मुकरीदिल्ली कैपिटल्स से पिछली हार का बदला लेने उतरेगी राजस्थान रॉयल्स

स्वामी चिन्मयानंद पर रेप का आरोप लगाने वाली पीड़िता आरोपों से मुकरी

पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद पर रेप के आरोप से जुड़े मुकदमे में बड़ा ट्विस्ट आया है। इस मामले में स्वामी चिन्मयानंद पर रेप का आरोप लगाने वाली कानून की छात्रा अदालत में अपने आरोपों से ही मुकर गई।  मंगलवार को 23 वर्षीय छात्रा लखनऊ की विशेष एमपी-एमएलए अदालत में अपने पहले के सभी आरोपों से पलट गई। बता दें कि इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश पर लखनऊ के विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट में इस मामले की सुनवाई हो रही है। अब इस केस की अगली सुनवाई 15 अक्टूबर को होगी। 

दिल्ली कैपिटल्स से पिछली हार का बदला लेने उतरेगी राजस्थान रॉयल्स

आइपीएल का दूसरा हाफ शुरू हो गया है। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स एक बार फिर आमने-सामने होंगी और स्टीव स्मिथ की कप्तानी वाली राजस्थान इस मैच में पिछली हार का बदला लेना चाहेगी। दोनों टीमें नौ अक्टूबर को शारजाह में भिड़ी थीं, जहां दिल्ली ने 46 रनों से मुकाबला जीता था, लेकिन तब राजस्थान की टीम में बेन स्टोक्स नहीं थे।

ओडिशा: 12 गांवों के लोग सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किए गए, भारी बारिश की चेतावनी

ओडिशा राज्य में लगातार तेज बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने कई राज्यों में तेज बारिश का पहले ही अलर्ट जारी कर दिया था। ओडिशा में भी लगातार बारिश हो रही है। बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र गहरे अवपात में तब्दील हो चुका है, जिससे दक्षिण ओडिशा के साथ राज्य के विभिन्न जगहों पर भारी बारिश हो रही है, गजपति जिले में 500 लोगों को स्थानान्तरित कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। भुवनेश्वर सिटी के कई क्षेत्रों में भारी बारिश हुए। वहीं मौसम विभाग ने दक्षिणी ओडिशा के कई जगहों पर भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

मुंबई में बुधवार से शुक्रवार तक भारी बारिश का अनुमान

बुधवार से शुक्रवार तक मुंबई में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने बुधावार से शुक्रवार के बीच अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश के कारण स्थानीय इलाकों में पानी भरने को लेकर अलर्ट जारी किया। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मुंबई, ठाणे और पालघर में गुरुवार के लिए और अगले तीन दिनों तक दक्षिण कोंकण और मध्य महाराष्ट्र के लिए ऑरेंज अलर्ट (भारी से बहुत भारी बारिश) जारी किया है। बुधवार के लिए यलो अलर्ट की भविष्यवाणी की गई है, जब गरज और तेज हवाओं के साथ बारिश के होने का अनुमान है। 

टॅग्स :मौसम रिपोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

कारोबारकश्मीर मौसमः ताजा बारिश और बर्फ से राहत, गुलमर्ग और सोनमर्ग में बर्फबारी से पर्यटक खुश, ईद के दिन बाजार में रौनक?

भारत8 मार्च 2020 के बाद 21 मार्च 2026?, पिछले 6 वर्षों में मार्च का सबसे ठंडा दिन दर्ज, दिल्ली-एनसीआर में कोहरा, वीडियो

भारतDelhi Weather Today: रिमझिम बारिश के बीच हुई दिल्लीवालों की सुबह, 16 डिग्री तापमान ने बढ़ाई सिहरन; आज रहेगा येलो अलर्ट

कारोबार5 से 6 इंच ताजा बर्फ?, गुलमर्ग में बर्फबारी जारी, पर्यटक खुश और किसान खुशहाल?, ढलान, सड़क और छतों पर बर्फ की चादर

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए