लाइव न्यूज़ :

TOP NEWS- कल हरियाणा भाजपा दल की बैठक, गोपाल कांडा पर हंगामा, कर्नाटक चैम्पियन

By भाषा | Updated: October 25, 2019 19:04 IST

हरियाणा में नेता चुनने के लिए भाजपा विधायक दल की बैठक शनिवार को होगी। हालांकि यह केवल एक औपचारिकता होगी क्योंकि पार्टी पहले ही फैसला कर चुकी है कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ही राज्य में अगली सरकार का नेतृत्व करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा को हरियाणा लोकहित पार्टी के नेता गोपाल कांडा ने ‘‘बिना किसी शर्त समर्थन’’ देने का एलान कर दिया है। केंद्र को ‘जजिया कर’ का भुगतान करना चाहिए क्योंकि वह उसे रोकने में नाकाम रहा है।

शुक्रवार शाम छह बजे तक भाषा की विभिन्न फाइलों से जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:

हरियाणा में नेता चुनने के लिए भाजपा विधायक दल की बैठक शनिवार को होगी। हालांकि यह केवल एक औपचारिकता होगी क्योंकि पार्टी पहले ही फैसला कर चुकी है कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ही राज्य में अगली सरकार का नेतृत्व करेंगे।

सरकार गठन से महज छह सीट दूर भाजपा को हरियाणा लोकहित पार्टी के नेता गोपाल कांडा ने ‘‘बिना किसी शर्त समर्थन’’ देने का एलान कर दिया है।

कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने करतारपुर साहिब जाने वाले हर तीर्थयात्री से 20 डालर वसूलने के पाकिस्तान के फैसले को लेकर शुक्रवार को यह कहते हुए मोदी सरकार पर प्रहार किया कि केंद्र को ‘जजिया कर’ का भुगतान करना चाहिए क्योंकि वह उसे रोकने में नाकाम रहा है।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की अगुवाई में गठित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के विशेष समूह की शुक्रवार को हुयी पहली बैठक में कृषि और आर्थिक संकट एवं बेरोजगारी सहित अन्य राष्ट्रीय मुद्दों पर विचार विमर्श करने के बाद पार्टी ने भाजपा सरकार पर किसानों और कारोबारियों के हितों के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव परिणामों में भाजपा की सीटों की संख्या में 2014 चुनाव के मुकाबले कमी दिखने के एक दिन बाद शिवसेना सांसद संजय राउत ने एक कार्टून पोस्ट कर अपनी पार्टी के गठबंधन साझेदार पर निशाना साधा।

पाकिस्तान की एक शीर्ष अदालत ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को शुक्रवार को जमानत दे दी। शरीफ का एक ऐसी बीमारी का इलाज चल रहा है जिसमें शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली स्वस्थ कोशिकाओं पर हमला करती है।

अमेरिका ने भारत और पाकिस्तान द्वारा अगले महीने से करतारपुर गलियारे को चालू करने के लिए एक प्रमुख समझौते पर हस्ताक्षर करने का स्वागत करते हुए कहा कि दोनों देशों के लोगों के बीच संबंध बनना ‘‘अच्छी खबर’’ है।

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का एकीकृत शुद्ध लाभ 30 सितंबर को समाप्त दूसरी तिमाही में करीब छह गुना बढ़कर 3,375.40 करोड़ रुपये हो गया। बैंक ने शुक्रवार को यह जानकारी कि अपनी जीवन बीमा कंपनी में आंशिक हिस्सेदारी बेचने से हुई आय का मुनाफे में उछाल में एक बड़ा योगदान है।

तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और बल्लेबाज स्मृति मंधाना विजडन इंडिया अलमानाक वर्ष के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर का पुरस्कार जीतने वाले दो भारतीयों में से हैं।

अभिमन्यु मिथुन ने अपने 30वें जन्मदिन को यादगार बनाते हुए विजय हजारे एकदिवसीय ट्राफी के फाइनल में शुक्रवार को यहां तमिलनाडु के खिलाफ हैट्रिक सहित पांच विकेट चटकाये जिससे कर्नाटक इसका चैम्पियन बना। 

टॅग्स :हरियाणाहरियाणा विधानसभा चुनाव 2019महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019मनोहर लाल खट्टरदेवेंद्र फड़नवीसखेल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतLeander Paes joins BJP: बंगाल चुनाव से पहले BJP का बड़ा दांव, टेनिस दिग्गज लिएंडर पेस पार्टी में शामिल

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो