लाइव न्यूज़ :

Top Evening News: आरक्षण पर हंगामा, प्रदर्शनकारी शाहीन बाग की सड़क नहीं रोक सकते, उमर, महबूबा पर PSA लगाने का कोई आधार नहीं

By भाषा | Updated: February 10, 2020 19:17 IST

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने सोमवार को मोदी सरकार पर अर्थव्यवस्था के खराब प्रबंधन का आरोप लगाते हुए तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था ढहने के कगार पर है और इसकी देखभाल का जिम्मा अनाड़ी डाक्टरों के हाथ में है।

Open in App

उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को अनुसूचित जाति-जनजाति संशोधन कानून, 2018 को संवैधनिक रूप से वैध करार देते हुए कहा कि अदालत उन मामलों में अग्रिम जमानत दे सकती है जहां पहली नजर में मामला नहीं बनता हो। जामिया नगर के निवासियों और जामिया मिल्लिया इस्लामिया के सैकड़ों छात्रों की सोमवार को पुलिस से तब भिड़ंत हो गयी जब संसद की ओर जा रहे उनके सीएए विरोधी मार्च को रोक दिया गया।प्रदर्शनकारी शाहीन बाग की सार्वजनिक सड़क अवरुद्ध नहीं कर सकते: उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को कहा कि दिल्ली के शाहीनबाग में पिछले साल 15 दिसंबर से नागरिकता संशोधन कानून का विरोध कर रहे लोग सार्वजनिक मार्ग अवरुद्ध कर दूसरों के लिए असुविधा पैदा नहीं कर सकते।

आरक्षण पर शीर्ष अदालत के फैसले को लेकर लोकसभा में हंगामा: नियुक्ति एवं पदोन्नति में आरक्षण के मुद्दे पर उच्चतम न्यायालय के पिछले सप्ताह दिये गये फैसले पर विपक्षी दलों की चिंताओं के जवाब में केन्द्र सरकार ने सोमवार को राज्यसभा में कहा कि फैसले पर उच्चस्तरीय विचार विमर्श कर उचित फैसला किया जायेगा, लेकिन अदालत के फैसले पर पुनरीक्षण याचिका दायर करने की मांग कर रहे विपक्षी दलों ने सरकार के जवाब को नाकाफी बताते हुए सदन से बहिर्गमन किया।

कोरोना वायरसःसरकार ने सोमवार को कहा कि चीन में फैले कोरोना वायरस के संक्रमण से देश में उत्पन्न हालात से निपटने के लिए कई कदम उठाये जा रहे हैं और स्वास्थ्य मंत्री की अध्यक्षता में गठित एक मंत्रिसमूह (जीओएम) रोजाना आधार पर समीक्षा कर रहा है।

उमर, महबूबा पर पीएसए लगाने का कोई आधार नहीं: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्रियों उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती को जन सुरक्षा कानून (पीएसए) के तहत आरोपी बनाने का कोई आधार नहीं है तथा इनको रिहा किया जाना चाहिए।

अर्थव्यवस्था की कमान अनाड़ी डाक्टरों के हाथ में: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने सोमवार को मोदी सरकार पर अर्थव्यवस्था के खराब प्रबंधन का आरोप लगाते हुए तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था ढहने के कगार पर है और इसकी देखभाल का जिम्मा अनाड़ी डाक्टरों के हाथ में है।

शेयर बाजार में गिरावट: कोरोना वायरस से होने वाली मौतों की संख्या बढ़ने और आर्थिक नुकसान की आशंका से घरेलू शेयर बाजार में सोमवार को दूसरी दिन गिरावट आई।

स्टारडम’ नहीं, खेल पर रहेगा यशस्वी का फोकस: भारतीय टीम भले ही अंडर 19 विश्व कप के फाइनल में हार गई हो लेकिन ‘मैन ऑफ द टूर्नामेंट’ रहे यशस्वी जायसवाल इससे रातोंरात सितारा बन गए हैं। हालांकि अब चुनौती ‘स्टारडम’ से किनारा करके क्रिकेट पर फोकस करने की होगी।

लोकपाल की नियुक्ति करेगी बीसीसीआई की शीर्ष परिषद: बीसीसीआई की शीर्ष परिषद की रविवार को हुई दूसरी बैठक में आचरण अधिकारी की नियुक्ति और भारतीय क्रिकेटर संघ के लिये कोष जारी करने को मंजूरी दी गई। 

टॅग्स :कैब प्रोटेस्टसंसद बजट सत्रकोरोना वायरसखेलबिज़नेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतलोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 816 होंगे?, संसद का बजट सत्र बढ़ा, 16 से 18 अप्रैल के बीच 3 दिवसीय बैठक?

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

भारतLeander Paes joins BJP: बंगाल चुनाव से पहले BJP का बड़ा दांव, टेनिस दिग्गज लिएंडर पेस पार्टी में शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण