लाइव न्यूज़ :

Top Afternoon News: कांग्रेस से अलग हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया, कोरोना वायरस प्रभावित ईरान में फंसे 58 भारतीयों का रेस्क्यू

By भाषा | Updated: March 10, 2020 14:55 IST

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार को आखिरकार कांग्रेस छोड़ दी, जिसके साथ ही मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार पर संकट गहरा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस से अलग हुए सिंधियाकोरोना वायरस प्रभावित ईरान से 58 भारतीयों को लेकर विमान वापस लौटा

नयी दिल्ली: भाषा की अलग-अलग फाइलों से मंगलवार दोपहर दो बजे तक जारी महत्वपूर्ण खबरें इस प्रकार हैं:-

कांग्रेस तीसरी लीड सिंधिया कांग्रेस से अलग हुए सिंधिया, कमलनाथ सरकार पर संकट गहराया नयी दिल्ली: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार को आखिरकार कांग्रेस छोड़ दी, जिसके साथ ही मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार पर संकट गहरा गया है।-सिंधिया निष्कासन सिंधिया को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते निष्कासित किया गया: कांग्रेसनयी दिल्ली: कांग्रेस ने मंगलवार को कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया गया है।प्रादे14 मप्र विधायक लीड इस्तीफा सिंधिया खेमे के 14 विधायकों ने अपने इस्तीफे ई-मेल से राज्यपाल को भेजेभोपाल: मध्य प्रदेश से वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र देने के कुछ मिनटों बाद ही सिंधिया खेमे के 14 कांग्रेस विधायकों ने प्रदेश के राजभवन को विधानसभा सदस्यता से अपने इस्तीफे ई-मेल कर दिये।दि4 आईएएफ विमान ईरान कोरोना वायरस प्रभावित ईरान से 58 भारतीयों को लेकर विमान वापस लौटानयी दिल्ली: भारतीय वायुसेना (आईएएफ) का एक सैन्य परिवहन विमान कोरोना वायरस प्रभावित ईरान से 58 भारतीय नागरिकों को लेकर मंगलवार को वापस लौटा। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।प्रादे13 कोरोना वायरस कर्नाटक कर्नाटक में कोरोना वायरस के तीन नए मामले सामने आए, कुल मामले हुए चारबेंगलुरु: कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री बी श्रीरामुलु ने बताया कि राज्य में कोरोना वायरस के तीन नए मामलों की पुष्टि हुई है, जिसके बाद राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर चार हो गई है।वि1 कोरोना वायरस चीन मृतक दुनियाभर में कोरोना वायरस से मृतकों की संख्या चार हजार के पार पहुंचीबीजिंग: कोरोना वायरस से दुनियाभर में मरने वाले लोगों की संख्या मंगलवार को चार हजार के पार पहुंच गई है।प्रादे6 हिमाचल दुर्घटना हिमाचल में बस दुर्घटना में पांच लोगों की मौत, 35 घायलशिमला: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में मंगलवार को उत्तराखंड से आ रही एक बस के खाई में गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई और 35 अन्य घायल हो गए हैं।वि8 कोरोना वायरस शी वुहान चिनफिंग कोरोना वायरस प्रभावित वुहान शहर पहुंचेबीजिंग: चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग कोरोना वायरस का प्रकोप सामने आने के बाद मंगलवार को अपनी पहली यात्रा पर वायरस प्रभावित वुहान शहर पहुंचे।अर्थ3 कोरोना वायरस संरा अर्थव्यवस्था कोरोना वायरस से वैश्विक अर्थव्यवस्था को 2,000 अरब डॉलर के नुकसान की आशंका : संरासंयुक्त राष्ट्र: संयुक्त राष्ट्र की व्यापार और विकास एजेंसी अंकटाड ने कहा है कि इस साल कोरोना वायरस के प्रकोप से वैश्विक अर्थव्यवस्था को 2,000 अरब डॉलर तक नुकसान हो सकता है। एजेंसी ने चेतावनी दी है कि महामारी से कुछ देशों में मंदी आ जाएगी और वैश्विक वृद्धि दर घटकर 2.5 प्रतिशत से कम रह जाएगी।अर्थ5 यस बैंक ग्राहक क्रेडिट बिल यस बैंक के ग्राहक दूसरे बैंक खातों से कर सकते हैं क्रेडिट कार्ड बकाये का भुगताननयी दिल्ली: संकटग्रस्त यस बैंक ने मंगलवार को कहा कि उसके ग्राहक अपने क्रेडिट कार्ड और ऋणों का भुगतान अन्य बैंक खातों के माध्यम से कर सकते हैं। इससे पहले नकदी संकट के चलते रिजर्व बैंक ने उसके कामकाज पर रोक लगा दी थी।

टॅग्स :ज्योतिरादित्य माधवराव सिंधियाकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर