लाइव न्यूज़ :

Top Evening News: मोदी सरकार वापस नहीं लेगी CAA, सात घंटा इंतजार कर केजरीवाल ने भरा पर्चा, जेएनयू के छात्रों की मूल मांग मानी

By भाषा | Updated: January 21, 2020 19:59 IST

मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने कहा कि जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के छात्रों की मूल मांग मान ली गई है और अब कुलपति एम जगदीश कुमार को हटाने की मांग उचित नहीं है। 

Open in App

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) का विरोध कर रही विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधते हुए मंगलवार को उन्हें चुनौती दी कि जिसको विरोध करना है, करे लेकिन सीएए वापस नहीं होने वाला है। जदयू ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा के साथ गठबंधन को लेकर पार्टी में जारी अंतर्विरोध को दरकिनार कर मंगलवार को गठबंधन की घोषणा करते हुये कहा कि भाजपा, जदयू और लोजपा दिल्ली का चुनाव मिलकर लड़ेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को अपने नेपाली समकक्ष के पी शर्मा ओली के साथ आज सीमा के निकट जोगबनी-विराटनगर एकीकृत निगरानी चौकी का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। 

जेएनयू के छात्रों की मूल मांग मान ली गई: मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने कहा कि जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के छात्रों की मूल मांग मान ली गई है और अब कुलपति एम जगदीश कुमार को हटाने की मांग उचित नहीं है। 

पांच साल की यात्रा अब शुरू होती है: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि उनकी अगले पांच साल की यात्रा अब शुरू होती है और उनका उद्देश्य भ्रष्टाचार को हराना तथा दिल्ली को आगे ले जाने का है। 

27 जनवरी को सीएए के खिलाफ प्रस्ताव पेश करेगी टीएमसी: पश्चिम बंगाल के संसदीय मामलों के मंत्री पार्थ चटर्जी ने मंगलवार को बताया कि टीएमसी संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ 27 जनवरी को विधानसभा में प्रस्ताव पेश करेगी। 

ब्राजील के राष्ट्रपति चार दिवसीय यात्रा पर आएंगे भारत: गणतंत्र दिवस समारोह में विशेष अतिथि के तौर पर हिस्सा लेने के लिए ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर मेसियास बोलसोनारो शुक्रवार को चार दिवसीय यात्रा पर भारत आएंगे। 

शाहीन बाग के प्रदर्शन में मौजूद रहे बच्चों की काउंसलिंग की जाए: राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) ने प्रशासन से कहा है कि दिल्ली के शाहीन बाग में संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शनों में देखे गए गए बच्चों की पहचान करके उनकी काउंसलिंग की जाए। 

नेपाल में संदिग्ध गैस रिसाव के कारण आठ भारतीयों की मौत: नेपाल में एक रिजॉर्ट के कमरे में एक हीटर से संदिग्ध गैस रिसाव के कारण मंगलवार को चार बच्चों समेत आठ भारतीय पर्यटकों की मौत हो गई। 

जलवायु विज्ञान में खो रहा विश्वास: डब्ल्यूईएफ सर्वेक्षण दावोस: दुनियाभर में लोग वैश्विक तापमान में बढ़ोतरी (ग्लोबल वार्मिंग) को लेकर मानव गतिविधियों को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं और जलवायु विज्ञान में उनके विश्वास का स्तर घट रहा है, लेकिन भारतीयों का विश्वास जलवायु विज्ञान पर सबसे ज्यादा है। 

भारत ने अंडर-19 विश्व कप में जापान को हराया: मौजूदा चैंपियन भारत ने आईसीसी अंडर-19 विश्व कप के अपने दूसरे मैच में मंगलवार को यहां पहली बार प्रतियोगिता में भाग ले रहे जापान को दस विकेट से करारी शिकस्त देकर क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की की। 

खेलों के पुनर्गठित सरकारी पैनल में योगेश्वर दत्त, दीपा मलिक शामिल: अपने जमाने के दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और शतरंज के महारथी विश्वनाथन आनंद को ‘सक्रिय’ नहीं रहने के कारण हटाये जाने के बाद मशहूर पहलवान योगेश्वर दत्त और परालंपियन दीपा मलिक को अखिल भारतीय खेल परिषद (एआईसीएस) में शामिल किया गया है। 

भारत व्यापार संबंधों में निष्पक्ष: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को कहा कि भारत विभिन्न देशों के साथ व्यापार संबंधों में निष्पक्ष और समान शर्त हासिल करने को लेकर काम कर रहा है। 

दूरसंचार कंपनियों का बकाया भुगतान की समयसीमा बढ़ाने का आग्रह: उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को भारती एयरटेल, वोडाफोन आइडिया और टाटा टेलीसर्विसेज समेत दूरसंचार कंपनियों की नई अपीलों को अगले सप्ताह सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करने पर सहमति जताई है। 

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020कैब प्रोटेस्टअमित शाहखेलबिज़नेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

भारतLeander Paes joins BJP: बंगाल चुनाव से पहले BJP का बड़ा दांव, टेनिस दिग्गज लिएंडर पेस पार्टी में शामिल

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील