लाइव न्यूज़ :

Top News: 8 पुलिसकर्मियों की हत्या के मामले का मुख्य आरोपी विकास दुबे मुठभेड़ में मारा गया, भारत में कोरोना मामले 8 लाख के करीब, पढ़े बड़ी खबरें

By भाषा | Updated: July 10, 2020 15:01 IST

शुक्रवार को दोपहर दो बजे तक भाषा की विभिन्न फाइलों से जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं :

Open in App

नई दिल्ली। कानपुर में 8 पुलिसकर्मियों की हत्या मामले में मुख्य आरोप विकास दुबे पुलिस मुठभेड़ में मारा गया, वहीं शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में कोरोना वायरस के 26506 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद संक्रमितों की संख्या करीब 8 लाख पहुंच गई है। शुक्रवार को दोपहर दो बजे तक भाषा की विभिन्न फाइलों से जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं :

हिरासत से भागने का प्रयास करने के दौरान मारा गया कुख्यात अपराधी विकास दुबे

कुख्यात अपराधी एवं कानपुर के बिकरू गांव में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के मामले का मुख्य आरोपी विकास दुबे शुक्रवार सुबह कानपुर के भौती इलाके में कथित पुलिस मुठभेड़ मे मारा गया। पुलिस के अनुसार उज्जैन से कानपुर लाते समय हुए सड़क हादसे में एक पुलिस वाहन के पलटने के बाद दुबे ने भागने का प्रयास किया।

देश में कोविड-19 के एक दिन में 26,506 नए मामले, संक्रमित की संख्या 7,93,802 पर पहुंची

भारत में शुक्रवार को कोविड-19 के एक दिन में सर्वाधिक 26,506 नए मामले सामने आए जिसके साथ देश में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामले बढ़ कर 7,93,802 हो गए। कोविड-19 के 475 और मरीजों की मौत के साथ देश में इस संक्रमण से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़ कर 21,604 हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों से यह जानकारी प्राप्त हुई।

स्वच्छ ऊर्जा के लिए सर्वाधिक आकर्षक वैश्विक बाजार: मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि भारत स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में सर्वाधिक आकर्षक वैश्विक बाजार के रूप में उभरा है।

दुबे के पास क्या राज थे जो शासन से गठजो़ड़ को उजागर करते: कांग्रेस

कांग्रेस ने कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के आरोपी विकास दुबे के कथित मुठभेड़ में मारे जाने के बाद शुक्रवार को सवाल किया कि इस अपराधी के पास ऐसे क्या राज थे जो शासन से गठजोड़ को उजागर करते।

यूजीसी को परीक्षाएं रद्द कर विद्यार्थियों को प्रोन्नत कर देना चाहिए: राहुल

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि कोरोना महामारी के मद्देनजर विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) को परीक्षाएं रद्द कर विद्यार्थियों को उनके पिछले प्रदर्शन के आधार पर अगले शैक्षणिक सत्र के लिए प्रोन्नत कर देना चाहिए।

राहुल गांधी ने छात्रों को प्रमोट करने की बात की। (फाइल फोटो)" title="राहुल गांधी ने छात्रों को प्रमोट करने की बात की। (फाइल फोटो)"/>
राहुल गांधी ने छात्रों को प्रमोट करने की बात की। (फाइल फोटो)

मकानों की बिक्री अप्रैल-जून में 67 प्रतिशत घटी: रिपोर्ट

डेटा विश्लेषण फर्म प्रॉपइक्विटी के विश्लेषण के मुताबिक कोरोना वायरस महामारी और इसके चलते देश भर में लागू लॉकडाउन के कारण नौ प्रमुख शहरों में मकानों की बिक्री 67 प्रतिशत घटकर 21,294 इकाई रह गई।

ओली के भविष्य पर फैसलाः नेपाल की सत्तारूढ़ पार्टी की बैठक एक हफ्ते के लिए टली

प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली के राजनीतिक भविष्य का फैसला करने वाली नेपाल की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी की एक अहम बैठक शुक्रवार को एक बार फिर स्थगित हो गई। इस बार देश में बाढ़ आने की वजहों का हवाला देते हुए एक हफ्ते के लिए बैठक टाल दी गई है।

अमेरिका ने अल्पसंख्यकों का दमन करने वाले चीन के अधिकारियों के प्रवेश पर रोक लगाई

अमेरिका ने चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के तीन वरिष्ठ अधिकारियों के अमेरिका में प्रवेश पर बृहस्पतिवार को रोक लगा दी। इन अधिकारियों में से एक सत्तारूढ़ पार्टी की पोलितब्यूरो का सदस्य है। अमेरिका का आरोप है कि इन अधिकारियों ने चीन के पश्चिमी हिस्से में हिरासत में रखे गए धार्मिक एवं जातीय अल्पसंख्यकों के मानवाधिकारों का कथित उल्लंघन किया।

मुश्ताक अहमद ने हॉकी इंडिया अध्यक्ष पद छोड़ा, निगोमबाम ने पद संभाला

मोहम्मद मुश्ताक अहमद ने निजी प्रतिबद्धताओं के कारण हॉकी इंडिया अध्यक्ष पद से त्यागपत्र दे दिया है। राष्ट्रीय महासंघ ने शुक्रवार को यह घोषणा की।

अनिश्चितता पैदा करके भारत ने विश्व कप 2019 में खुद को नुकसान पहुंचाया था : मूडी

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर और अब सफल कोच टॉम मूडी का मानना है कि भारत ने इंग्लैंड में खेले गये विश्व कप 2019 में टीम के अंदर अनिश्चितता पैदा करके खुद को नुकसान पहुंचाया था।

टॅग्स :विकास दुबेकोरोना वायरसराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप