लाइव न्यूज़ :

Top Afternoon News: डोनाल्ड ट्रम्प और उनकी पत्नी को हुआ कोरोना, राष्ट्रपति पीएम ने दी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धाजंलि

By भाषा | Updated: October 2, 2020 15:30 IST

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सामरिक रूप से महत्वपूर्ण सभी मौसम में खुली रहने वाली अटल सुरंग का शनिवार को हिमाचल प्रदेश के रोहतांग में उद्घाटन करेंगे। इस सुरंग के कारण मनाली और लेह के बीच की दूरी 46 किलोमीटर कम हो जाएगी।

Open in App

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 151वीं जयंती पर शुक्रवार को यहां राजघाट पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 81,484 नए मामले सामने आने के बाद शुक्रवार को देश में संक्रमितों की कुल संख्या 64 लाख से अधिक हो गई। वहीं, 53 लाख से अधिक लोग संक्रमण से स्वस्थ हो चुके हैं जिससे मरीजों के ठीक होने की दर 83.70 प्रतिशत हो गई है।

ट्रम्प और मेलानिया कोरोना वायरस से संक्रमित: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रम्प के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

प्रधानमंत्री रोहतांग में सामरिक रूप से महत्वपूर्ण अटल सुरंग का शनिवार को करेंगे उद्घाटन: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सामरिक रूप से महत्वपूर्ण सभी मौसम में खुली रहने वाली अटल सुरंग का शनिवार को हिमाचल प्रदेश के रोहतांग में उद्घाटन करेंगे। इस सुरंग के कारण मनाली और लेह के बीच की दूरी 46 किलोमीटर कम हो जाएगी और यात्रा का समय भी चार से पांच घंटे कम हो जाएगा।राहुल के खिलाफ पुलिस कार्रवाई से नाराज पुडुचेरी के मुख्यमंत्री भूख हड़ताल पर बैठे: हाथरस में कथित सामूहिक बलात्कार पीड़िता के परिवार से मिलने जा रहे कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाद्रा के खिलाफ पुलिस के ‘‘लापरवाह’’ व्यवहार से नाराज पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी और उनके साथी मंत्रियों ने शुक्रवार को यहां भूख हड़ताल की।

हमारी बेटियों के लिए समान दुनिया बनाने को लेकर प्रतिबद्ध: केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा है कि भारत सरकार ने कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के दौरान महिलाओं की सुरक्षा एवं कल्याण सुनिश्चित करने के लिए कई कदम उठाए हैं और देश महिलाओं एवं बेटियों के लिए कोविड-19 संकट के बाद समान एवं न्यायसंगत दुनिया बनाने को लेकर प्रतिबद्ध है।न्यायाधीश ने ट्रम्प के एच-1बी वीजा पर प्रतिबंध के फैसले पर रोक लगाई: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा एच-1बी वीजा पर प्रतिबंध के लिए इस साल जून में जारी आदेश पर एक संघीय न्यायाधीश ने रोक लगा दी। अदालत ने कहा कि राष्ट्रपति ने संवैधानिक अधिकार से परे जाकर रोक लगाई है।ट्रंप को कोरोना संक्रमण की खबर के बाद शेयरों में गिरावट: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलेनिया ट्रंप को कोविड-19 संक्रमण की खबरों के बाद अमेरिका शेयरों के वायदा कारोबार और एशियाई बाजारों में गिरावट आई।बोपन्ना पहले दौर में हारे: अनुभवी रोहन बोपन्ना के पुरुष युगल के पहले दौर में हार जाने के कारण फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती भी समाप्त हो गयी।लाहिड़ी की सैंडरसन गोल्फ में शानदार शुरुआत: भारतीय गोल्फर अनिर्बान लाहिड़ी ने सैंडरसन फार्म्स गोल्फ चैंपियनशिप में शानदार शुरुआत करते हुए पहले दौर में छह अंडर 66 का कार्ड खेला और वह संयुक्त सातवें स्थान पर हैं। 

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रम्पमहात्मा गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील