लाइव न्यूज़ :

Top Afternoon News: CM योगी ने दो मंत्रियों को उन्नाव पीड़िता के गांव भेजने का दिया निर्देश, झारखंड में दूसरे चरण में 20 सीटों पर मतदान जारी

By भाषा | Updated: December 7, 2019 14:49 IST

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कहा कि भारत की कोई अतिरिक्त क्षेत्रीय महत्वाकांक्षाएं नहीं हैं लेकिन उन्होंने सशस्त्र बलों से पाकिस्तान के खिलाफ चौकन्ना रहने को कहा जो ‘‘आतंकवाद की सरकारी नीति पर चलता है।’’

Open in App
ठळक मुद्देयोगी निर्देश आदित्यनाथ ने दो मंत्रियों को उन्नाव पीड़िता के गांव भेजने का दिया निर्देशराजनाथ सिंह ने कहा पाकिस्तान के खिलाफ चौकन्ना रहने की जरूरत है

शनिवार दोपहर दो बजे तक के ‘भाषा’ की अलग-अलग फाइलों से जारी अहम खबरें इस प्रकार हैं:-

-उन्नाव पीड़िता लीड योगी निर्देश आदित्यनाथ ने दो मंत्रियों को उन्नाव पीड़िता के गांव भेजने का दिया निर्देश लखनऊ, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य सरकार के दो मंत्रियों को जिंदा जलाई गई उन्नाव बलात्कार पीड़िता के गांव तत्काल जाने का शनिवार को निर्देश दिया।

-उत्तराखंड राजनाथ पाक पाकिस्तान के खिलाफ चौकन्ना रहने की जरूरत है : राजनाथ सिंह देहरादून, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कहा कि भारत की कोई अतिरिक्त क्षेत्रीय महत्वाकांक्षाएं नहीं हैं लेकिन उन्होंने सशस्त्र बलों से पाकिस्तान के खिलाफ चौकन्ना रहने को कहा जो ‘‘आतंकवाद की सरकारी नीति पर चलता है।’’

- कोविंद एम्स नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए और काम किए जाने की जरूरत : कोविंद जोधपुर, राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने शनिवार को कहा कि देश ने स्वास्थ्य देखभाल समेत कई क्षेत्रों में बड़ी प्रगति की है लेकिन सभी नागरिकों तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तथा स्वास्थ्य देखभाल सुविधाएं पहुंचाने के लिए और भी काम किए जाने की जरूरत है।

-झारखंड मतदान मुख्यमंत्री झारखंड चुनाव: मुख्यमंत्री रघुवर दास ने किया मतदान जमशेदपुर, झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शनिवार को यहां भालूबासा मतदान केन्द्र में मतदान करने के बाद दावा किया कि संथाल परगना में भी भाजपा इस बार झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस की पूरी तरह सफाई कर देगी। झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत 20 सीटों पर मतदान हो रहा है।

-मोदी झंडा दिवस सशस्त्र बल के कल्याण के लिए योगदान दें : प्रधानमंत्री नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर लोगों से अनुरोध किया कि वे सशस्त्र बल के जवानों के कल्याण के लिए बल के कोष में योगदान करें।

-उन्नाव बलात्कार पीड़िता शव उन्नाव बलात्कार पीड़िता का शव सड़क के रास्ते ले जाया जा रहा है उसके गांव नयी दिल्ली, उन्नाव बलात्कार पीड़िता का शव को सड़क के रास्ते उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले ले जाया जा रहा है।

-तालिबान अमेरिका वार्ता अमेरिका ने दोहा में तालिबान के साथ वार्ता बहाल की : अमेरिकी सूत्र दोहा, अमेरिका ने शनिवार को दोहा में तालिबान के साथ फिर से वार्ता शुरू की। तीन महीने पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अचानक राजनयिक प्रयासों को बंद कर दिया था।

-अमेरिका एच1बी एच-1बी वीजा के लिए अमेरिका ने तैयार की इलेक्ट्रॉनिक पंजीकरण प्रक्रिया वाशिंगटन, अमेरिका की संघीय एजेंसी ने शुक्रवार को एलान किया कि उसने 2021 के वीजा के लिए एच-1बी इलेक्ट्रॉनिक पंजीकरण प्रक्रिया लागू करने की तैयारी कर ली है।

-सीतारमण सम्मेलन अर्थव्यवस्था सरकार अर्थव्यवस्था को गति देने के लिये अन्य उपायों पर कर रही काम: सीतारमण नयी दिल्ली, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को कहा कि सरकार सुस्त पड़ती अर्थव्यवस्था को सहारा देने के लिये अन्य उपायों पर काम कर रही है।

-खेल हाकी भारत महिला भारत ने तीन देशों के महिला जूनियर हाकी टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड को हराया कैनबरा, शर्मिला देवी के दो गोल की मदद से भारतीय जूनियर महिला हाकी टीम ने तीन देशों के टूर्नामेंट में अपने तीसरे मैच में न्यूजीलैंड को 4 . 1 से हराया । 

टॅग्स :उन्नाव गैंगरेपउत्तर प्रदेशराजनाथ सिंहभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप