लाइव न्यूज़ :

Today's Top News: कोटा के बाद बूंदी में भी बच्चों की मौत जारी, 2020 की पहली कैबिनेट बैठक समेत आज की बड़ी खबरें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 4, 2020 08:12 IST

प्रधानमंत्री मोदी करेंगे साल की पहली कैबिनेट बैठक, अमेरिका ने लगातार दूसरे दिन ईराक पर किया एयर स्ट्राइक। जानिए आज की बड़ी खबरें जिन पर रहेगी हमारी नजर...

Open in App

कोटा के बाद बूंदी में भी मासूमों की मौत

कोटा के जेके लोन अस्पताल में मरने वाले बच्चों की संख्या 106 हो गई है। मासूमों की मौत का यह सिलसिला थमा भी नहीं था कि कोटा से ही सटे बूंदी के सरकारी अस्पताल में अभी भी बच्चे काल के गाल में समा रहे हैं। यहां एक महीने में 10 बच्चों की मौत हो चुकी है। बड़े पैमाने पर बच्चों की मौत से प्रशासन पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

अमेरिका ने की लगातार दूसरे दिन एयर स्ट्राइक

अमेरिका ने लगातार दूसरे दिन ईराक पर एयर स्ट्राइक किया है। इसमें हशद कमांडर को निशाना बनाया गया है। ईराक टीवी के मुताबिक इस हवाई हमले में 6 लोगों के मारे जाने की खबर है। इससे पहले अमेरिका ने शुक्रवार को बगदाद पर एयर स्ट्राइक किया था और ईरान के कुद्स कमाडंर कासिम सुलेमान को मार दिया था। ताजा अमेरिकी एयर स्‍ट्राइक में मारे गए लोग ईरान समर्थक मिलिशिया हशद अल-शाबी के बताए जा रहे हैं।

साल की पहली कैबिनेट बैठक

पीएम नरेंद्र मोदी आज कैबिनेट की बैठक में हिस्सा लेंगे। वर्ष 2020 की पहली कैबिनेट मीटिंग होगी। पीएम नरेंद्र मोदी की कैबिनेट के विस्तार से पहले इस बैठक को बेहद अहम माना जा रहा है।

महाराष्ट्रः मंत्रालय बंटवारे को लेकर तनातनी

महाराष्‍ट्र में उद्धव ठाकरे सरकार के शपथ लेने के बाद भी मंत्रियों के विभागों के बंटवारे का मामला सुलझता नहीं दिख रहा है। मंत्रालयों के बंटवारे को लेकर एनसीपी और कांग्रेस में अब ठन गई है। एनसीपी और शिवसेना अपने कोटे से एक भी मंत्री पद कांग्रेस से अदला-बदली करने के लिए तैयार नहीं है। 

अमित शाह ने कहा- एक इंच पीछे नहीं हटेंगे

बीजेपी की ओर से आज से नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में कैंपेन की शुरुआत हो रही है। इस ऐक्ट का विपक्ष विरोध कर रहा है। इस बीच अमित शाह ने कहा है कि नागरिकता कानून पर एक इंच पीछे नहीं हटेंगे। केरल के मुख्यमंत्री ने 11 मुख्यमंत्रियों को चिट्ठी लिखकर संपर्क साधा है।

टॅग्स :राजस्थानअमेरिकाइराकईरान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप