लाइव न्यूज़ :

Top 5 News: आईसीसी वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में आज भारत-न्यूजीलैंड का मुकाबला, इन 5 बड़ी खबरों पर होगी नजर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 9, 2019 08:07 IST

बीजेपी अपने संसदीय दल की बैठक आज संसद में करेगी। दूसरी ओर यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने भी कांग्रेस पार्टी के संसदीय दल की बैठक बुलाई है।

Open in App
ठळक मुद्देआज आईसीसी वर्ल्ड कप के पहले सेमीफाइनल में भारत-न्यूजीलैंड के बीच मैचकर्नाटक में जारी सियासी संकट पर भी होगी नजर, आज बीजेपी सहित कांग्रेस की संसदीय दल की भी अलग-अलग बैठक

आईसीसी वर्ल्ड कप

इंग्लैंड में जारी आईसीसी वर्ल्ड कप के पहले सेमीफाइनल में आज भारत का मुकाबला न्यूजीलैंड से है। इस मैच को जीतने वाली टीम टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच जाएगी जबकि हारने वाली टीम को बाहर होना होगा। यह मैच मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान में खेला जाएगा। भारतीय टीम को अब तक इस वर्ल्ड कप में 9 मैचों में 7 में जीत और एक में हार का सामना करना पड़ा है। टीम प्वाइट्स टेबल में शीर्ष पर रहते हुए सेमीफाइनल में पहुंची है। इस वर्ल्ड कप में अब तक भारत और न्यूजीलैंड की टीमें आमने-सामने नहीं आई हैं। लीग मैचों में दोनों टीमों को एक मुकाबला जरूर खेलना था लेकिन बारिश के कारण उसे बिना टॉस के ही रद्द करना पड़ा। टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल 11 जुलाई को ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा।

कर्नाटक में सियासी संकट

कर्नाटक में जारी सियासी संकट पर भी नजर बनी रहेगी। राज्य में कांग्रेस-जेडीएस के गठबंधन वाली सरकार के 13 विधायकों के बाद यह पूरा ड्रामा शुरू हुआ। दोनों दलों का नेतृत्व अब भी 13 विधायकों को मनाने में जुटा है। इस बीच बीएस येदियुरप्पा ने 2 निर्दलीय विधायकों के राज्यपाल से मिलकर बीजेपी को समर्थन देने की बात का दावा कर पार्टी की मंशा को साफ कर दिया है। येदियुरप्पा ने इस बीच मुख्यमंत्री एचडी कुमारास्वामी से इस्तीफे की मांग की है। दूसरी ओर बागी कांग्रेस विधायक मुंबई से अब गोवा रवाना हो गये हैं। 

बीजेपी के संसदीय दल की बैठक

बीजेपी अपने संसदीय दल की बैठक आज संसद में करेगी। दूसरी ओर यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने भी कांग्रेस पार्टी के संसदीय दल की बैठक बुलाई है। बैठक में कर्नाटक में चल रहे सियासी उठापटक पर चर्चा हो सकती है। इसके अलावा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष के नाम को लेकर कोई ऐलान हो सकता है।

सुप्रीम कोर्ट में रोहिंग्या मुस्लिमों के मसले पर सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट आज रोहिंग्या मुस्लिमों को लेकर दाखिल 12 याचिकाओं पर सुनवाई करेगा। इसमें रोहिंग्या मुस्लिमों को म्यांमार वापस भेजने के केंद्र के फैसले को चुनौती देने वाली याचिकाओं के साथ-साथ उन्हें वापस भेजने की याचिकाएं भी शामिल हैं। इसके साथ सुप्रीम कोर्ट अवैध घुसपैठियों के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई करेगा। याचिका में बांग्लादेशियों और रोहिंग्या समेत सभी अवैध अप्रवासियों और घुसपैठियों को देश से बाहर निकालने की मांग की गई है। 

रूस दौरे पर वायुसेना प्रमुख बीएस धनोआ

वायुसेना प्रमुख बीएस धनोआ आज से रूस के चार दिवसीय यात्रा पर रवाना होंगे। इस यात्रा का उद्देश्य रक्षा सहयोग को और मजबूत प्रदान करना है। धनोआ 9 से 12 जुलाई तक की अपनी यात्रा के दौरान रूसी सशस्त्र बलों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बातचीत करेंगे। वायुसेना ने सोमवार को जारी एक बयान में कहा, 'वायुसेना प्रमुख का कार्यक्रम विभिन्न परिचालन और प्रशिक्षण इकाइयों का दौरा करने के साथ ही रूसी प्रशिक्षण विमान वाईएके-130 में उड़ान भरने का है।'

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)इंडियन एयर फोर्ससुप्रीम कोर्टरोहिंग्या मुसलमानभारत vs न्यूजीलैंड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील