लाइव न्यूज़ :

Top News 7th July: कर्नाटक में विधायकों के इस्तीफे से संकट में सरकार, देश-दुनिया की इन खबरों पर रहेंगी नजरें

By स्वाति सिंह | Updated: July 7, 2019 08:43 IST

भारतीय जनता पार्टी आज सभी मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित करेगी। कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के भी मौजूद रहने की उम्मीद है।

Open in App

कर्नाटक में विधायकों के इस्तीफे से संकट में सरकार 

कर्नाटक में सत्तारूढ़ कांग्रेस-जद (एस) गठबंधन के 13 विधायकों द्वारा विधानसभा अध्यक्ष को अपना इस्तीफा सौंपने से राज्य में मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी के नेतृत्व वाली महज साल भर पुरानी सरकार खतरे में पड़ गई है। यदि इन विधायकों का इस्तीफा स्वीकार कर लिया जाता है तो सत्तारूढ़ गठबंधन (जिसके 118 विधायक हैं) 224 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत खो देगा। वहीं, भाजपा के 105 विधायक हैं। कांग्रेस और जद (एस) के विधायकों के समूह के अपना इस्तीफा सौंपने के लिए विधानसभा अध्यक्ष (स्पीकर) के कार्यालय पहुंचने और बाद में राजभवन में राज्यपाल वजुभाई वाला से मुलाकात करने के बाद गठबंधन सरकार की स्थिरता का संकट गहरा गया है। इस बीच कुमारस्वामी विदेश यात्रा से वापस लौट रहे हैं। 

बीजेपी की बैठक 

खबरों कि मानें तो भारतीय जनता पार्टी आज सभी मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित करेगी। कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के भी मौजूद रहने की उम्मीद है।

आज है फीफा वर्ल्ड कप फाइनल (महिला) आज फुटबॉल वर्ल्ड कप (महिला) का फाइनल मैच खेला जाना है। इसमें मुकाबले में अमेरिका और नीदरलैंड्स के बीच मैच होगा। 

CTET का एग्जाम आज आज सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (CTET 2019) का एग्जाम आयोजित होना है। सीटेट एक नैशनल लेवल की प्रवेश परीक्षा है। अगर अभ्यर्थियों ने अब तक एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं किया है तो ऑफिशल वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। 

टॅग्स :कर्नाटकभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: भाभी से अवैध संबंध?, पिता जॉन पॉल और बड़े भाई नवीन ने मिलकर छोटे स्टालिन को मार डाला, स्टालिन की सगाई जेनिफर से हुई थी और उसने राज खोला?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण