लाइव न्यूज़ :

Top News, 31st August: असम में आज जारी होगी NRC की अंतिम लिस्ट, इन बड़ी खबरों पर भी होगी नजर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 31, 2019 07:49 IST

Top News, 31st August: आज का दिन असम के लिए महत्वपूर्ण है। एनआरसी की आखिरी सूची आज जारी होनी है और साथ ही तमाम तरह की अटकलें भी चल रही हैं। खेलों की बात करें तो आज प्रो-कबड्डी लीग और वेस्टइंडीज-भारत के बीच जारी दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन के खेल पर भी नजरें होंगी।

Open in App
ठळक मुद्देTop News: आज एनआरसी की आखिरी लिस्ट होगी जारीप्रो-कबड्डी लीग में आज दो मुकाबले, दूसरे टेस्ट में 264 से आगे खेलने उतरेगी टीम इंडिया

आज एनआरसी की अंतिम लिस्ट

असम के लिए आज का दिन अहम साबित होने वाला है। राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) की अंतिम लिस्ट आज जारी होगी। इस लिहाज से तमाम लगाए जा रहे अटकलों को देखते हुए प्रशासन सतर्क है। दरअसल, इस सूची में भी जिन लोगों का नाम नहीं होगा उनके लिए नागरिकता का संकट खड़ा हो सकता है। असम एकमात्र ऐसा राज्य है जहां 1951 के बाद सूची में संशोधन हो रहा है।

ITR फाइल करने की आखिरी तारीख आज

इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने का आज आखिरी दिन है। साथ ही कल से कई नये बदलाव भी लागू हो जाएंगे। इससे पहले सोशल मीडिया पर यह बात वायरल थी आईटीआर भरने की आखिरी तारीख बढ़ाई जा रही है। हालांकि, यह बात सच नहीं है। इसलिए आज ही आपको आईटीआर भर लेना चाहिए।

प्रो-कबड्डी लीग: जयपुर की टीम भिड़ेगी यू मुंबा से

प्रो कबड्डी लीग के 67वें मुकाबले में आज बेंगलुरु बुल्स की टीम गुजरात फॉर्च्यूनजायंट्स के खिलाफ घरेलू लेग की शुरुआत करेगी। यह मैच शाम 7.30 बजे से बेंगलुरु के कांतीरवा स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच मौजूदा विजेता और उपविजेता के बीच है, जो पिछले फाइनल की याद दिलाएगा। दिन का दूसरा मैच यू मुंबा और जयपुर पिंक पैंथर्स के बीच खेला जाना है। जयपुर ने पिछले दो मैच हारे हैं ऐसे में उसकी कोशिश एक बार फिर जीत की पटरी पर लौटना होगा।

Ind Vs WI: दूसरे टेस्ट का आज दूसरा दिन

भारत और वेस्टइंडीज के बीच जारी सीरीज के दूसरे और आखिर टेस्ट के दूसरे दिन का खेल आज होना है। वेस्टइंडीज ने पहले दिन टॉस जीतकर पहले भारत को बल्लेबाजी के लिए बुलाया था। टीम इंडिया ने पहले दिन स्टप तक 5 विकेट पर 264 रन बना लिये थे। दिन का खेल खत्म होने तक हनुमा विहारी 42 रन और ऋषभ पंत 27 रनों पर खेल रहे थे। इससे पहले भारत की ओर से विराट कोहली 76 और मयंक अग्रवाल 55 रन बनाकर आउट हुए। भारत इस सीरीज में 1-0 से आगे है। 

टॅग्स :असमएनआरसीविराट कोहली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

क्रिकेटRCB vs CSK Tickets 2026: आज से बुकिंग LIVE! फ्री मेट्रो और एंट्री के नए रूल्स

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतBJP's Assam Manifesto: भाजपा ने असम में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने और "लव जिहाद" को खत्म करने का वादा किया

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप