लाइव न्यूज़ :

Top News: यूपी में आज जुमे की नमाज से पहले प्रशासन अलर्ट, CAA पर केंद्रीय मंत्री करेंगे देश भर में प्रेस-कॉन्फ्रेंस

By विनीत कुमार | Updated: December 27, 2019 08:13 IST

Top News: सीएए और एनआरसी के खिलाफ प्रदर्शन की आशंका को देखते हुए यूपी में प्रशासन अलर्ट पर है। वहीं, केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के मंत्री इस पर जागरूकता के लिए देश भर में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देTop News: यूपी के कई जिलों में इंटरनेट आज बंद देश के कई इलाकों में केंद्रीय मंत्री CAA-NRC पर करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

यूपी में हाई अलर्ट

नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद एक बार फिर व्यापक प्रदर्शन होने की आशंका के चलते उत्तर प्रदेश के कई जिलों में इंटरनेट सेवाएं गुरुवार रात से ही बंद कर दिये गये। ऐसे में आज एक बार फिर उत्तर प्रदेश पर नजर रहेंगी। प्रशासन को सभी संवेदनशील स्थानों पर पुलिस, पीएसी और केंद्रीय सशस्त्र बलों की तैनाती के निर्देश दिए गए हैं। 

CAA-NRC पर केंद्रीय मंत्रियों की प्रेस कॉन्फ्रेंस

सीएए और एनआरसी को लेकर मचे बवाल के बीच नरेंद्र मोदी सरकार ने जनता से सीधे संवाद के लिए केंद्रीय मंत्रियों को अपने मिशन में उतारा है। इसके तहत ये मंत्री देश में आज अलग-अलग जगहों पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। रेल मंत्री पीयूष गोयल गोवा के मडगांव में प्रेस वार्ता करेंगे। वहीं, जयपुर में गजेंद्र सिंह शेखावत सीएए के पक्ष में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक भोपाल में प्रेस वार्ता करेंगे।

आंध्र प्रदेश कैबिनेट की आज बैठक

आंध्र प्रदेश सरकार की कैबिनेट की बैठक आज विजयवाड़ा में होनी है। इससे पहले इसके विशाखापट्टनम में होने की उम्मीद थी लेकिन बाद में जगह को बदल दिया गया। कैबिनेट राजधानी बनाने को लेकर जीएन राव की रिपोर्ट पर चर्चा कर सकती है। हालांकि, कैबिनेट बैठक से पहले जगन मोहन रेड‌्डी सरकार ने टीडीपी के कई वरिष्ठ नेताओं को हाउस अरेस्ट कर लिया है। बता दें कि आंध्र प्रदेश में अब तीन राजधानियां हो सकती हैं। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने विधानसभा में इसका इशारा दिया था। 

वायुसेना के मिग-27 विमान की आज आखिरी उड़ान

1999 करगिल युद्ध में अहम भूमिका निभाने के साथ ही भारतीय वायुसेना में तीन दशक से अधिक समय तक सेवा में रहने वाले लड़ाकू विमान मिग -27 विमान शुक्रवार को आखिरी बार उड़ान भरेंगे। भारतीय वायुसेना सात विमानों के अपने स्क्वाड्रन को जोधपुर एयरबेस से विदाई देगी। 

टॅग्स :कैब प्रोटेस्टउत्तर प्रदेशआंध्र प्रदेश निर्माण दिवस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप