लाइव न्यूज़ :

Top News: महाराष्ट्र में सियासी हलचल बरकरार, हरियाणा में मंत्रिमंडल विस्तार सहित इन खबरों पर आज होगी नजर

By विनीत कुमार | Updated: November 12, 2019 08:09 IST

Top News: महाराष्ट्र में राज्यपाल ने एनसीपी को सरकार बनाने का न्योता दे दिया है। ऐसे में राज्य में राष्ट्रपति शासन लगने के आसार और बढ़ गये हैं। वहीं, हरियाणा में आज पहला मंत्रिमंडल विस्तार है।

Open in App
ठळक मुद्देTop News: महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर अब भी सस्पेंस बरकरारहरियाणा में मंत्रिमंडल विस्तार, खेलों में आज Hong Kong Open का आगाज

महाराष्ट्र में हलचल बरकरार

महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर अभी सस्पेंस बरकरार है। शिवसेना को मिली समयसीमा खत्म होने के बाद राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी सोमवार रात को ही एनसीपी को न्योता दिया और पूछा कि क्या वह ‘सरकार बनाने की इच्छा और क्षमता’ प्रदर्शित करना चाहती है। ऐसे में एनसीपी इस पर कांग्रेस से चर्चा कर रही है। माना जा रहा है कि आज रात 8.30 बजे तक एनसीपी के नेता राज्यपाल से मिल सकते हैं। बीजेपी सरकार बनाने से इनकार कर चुकी है जबकि शिवसेना को समर्थन देने के फैसले को लेकर कांग्रेस जल्दबाजी नहीं दिखाना चाहती। इसलिए शिवसेना तय समय में राज्यपाल के पास सरकार बनाने का दावा नहीं पेश कर सकी। शिवसेना ने तीन दिन और की मांग की थी जिसे राज्यपाल ने ठुकरा दिया।

हरियाणा मंत्रिमंडल का विस्तार

मनोहर लाल खट्टर के मुख्यमंत्री बनने के बाद हरियाणा में आज पहली बार राज्य मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। इससे पहले सूत्रों के अनुसार रविवार को नामों को अंतिम रूप दिया जा चुका है। बीजेपी द्वारा हरियाणा में जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के साथ मिलकर सरकार गठन करने पर खट्टर (65) ने 27 अक्टूबर को दूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी और पूर्व उप प्रधानमंत्री देवीलाल के प्रपौत्र दुष्यंत चौटाला (31) ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। सात निर्दलीय विधायक भी सरकार का समर्थन कर रहे हैं। 

जम्मू-कश्मीर: आज से रेल सवाएं शुरू

श्रीनगर-बारामुला के बीच आज से ट्रेन सेवाएं बहाल कर दी जाएंगी। इससे पहले सोमवार से कुछ मार्गों पर मिनी बसें चलने लगीं। केन्द्र सरकार के पांच अगस्त को जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधान खत्म करने के बाद से ही ट्रेन सेवाएं निलंबित हैं। सरकार की घोषणा से कुछ घंटे पहले इन्हें निलंबित कर दिया गया था। अधिकारियों के अनुसार श्रीनगर-बारामुला के बीच मंगलवार को ट्रेन सेवाएं बहाल कर दी जाएंगी, जबकि श्रीनगर-बनिहाल के बीच ट्रेन सेवाएं कुछ दिन बाद सुरक्षा जांच और ‘ट्रायल रन’ करके शुरू की जाएंगी।’ 

Hong Kong Open का आगाज

आज से हांगकांग ओपन का आगाज होने जा रहा है। भारतीय फैंस की नजरें पीवी सिंधु और साइना नेहवाल पर होंगी। चार लाख डॉलर इनामी राशि वाले इस बैडमिंटन टूर्नामेंट में दोनों खिलाड़ी शुरुआती दौर में बाहर होने से बचना चाहेंगे। इसके अलाना भारतीय फैंस की नजरें किदांबी श्रीकांत, साइ प्रणीत पर भी होंगी। अन्य भारतीयों में मिक्स्ड डबल्स में सात्विक साइराज रंकीरेड्डी और अश्विन पोनप्पा के साथ जोड़ी बनाएंगे। भारतीय पुरुष जोड़ी में सात्विक और चिराग शेट्टी से भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

आज कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली

आज देश भर में कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली का पर्व मनाया जा रहा है। कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष को आने वाली इस पूर्णिमा का विशेष महत्व बताया जाता है। देश भर में पवित्र नदियों में डुबकी लगाने के लिए इस दिन बड़ी संख्या में लोग जुटते हैं। देव दीपावली को त्रिपुरी पूर्णिमा के नाम से भी जानते हैं। इस दिन दीपों का दान किया जाता है। माना जाता है कि जिस प्रकार इंसान दिवाली पर दीये जलाता है उसी प्रकार कार्तिक पूर्णिमा के दिन देवता भी दीये जलाकर दीपावली मनाते हैं। इसीलिए इसका नाम देव दीपावली रखा गया है।

टॅग्स :महाराष्ट्रविधानसभा चुनावमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019शिव सेनाराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीकांग्रेसहरियाणाजम्मू कश्मीरमनोहर लाल खट्टर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर