लाइव न्यूज़ :

Top 5 News Today: प्रधानमंत्री मोदी आज से मालदीव और श्रीलंका दौरे पर, इन पांच बड़ी खबरों पर रहेगी नजर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 8, 2019 09:11 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मालदीव और श्रीलंका के दौरे पर होंगे। दूसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद पीएम मोदी की यह पहली विदेश यात्रा है।

Open in App
ठळक मुद्देदूसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद पीएम मोदी की पहली विदेश यात्राआईसीसी विश्व कप में आज दो मैच, फ्रेंच ओपन-2019 का विमेंस सिंगल्स का फाइनल भी आज

पीएम मोदी आज से मालदीव और श्रीलंका दौरे पर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार दूसरी बात सत्ता पर काबिज होने के बाद आज से दो दिन के मालदीव और श्रीलंका के दौरे पर होंगे। मोदी नौ जून को श्रीलंका की यात्रा पर जाएंगे। ईस्टर बम हमले के बाद हो रही इस यात्रा के जरिये मोदी श्रीलंका के साथ एकजुटता का संदेश देंगे। वहीं, 2011 के बाद प्रधानमंत्री स्तर की यह पहली मालदीव यात्रा होगी और इस दौरान दोनों ही पक्षों का लक्ष्य विभिन्न क्षेत्रों में आपसी संबंधों को और मजबूत करना है। हालांकि प्रधानमंत्री ने पिछले साल नवंबर में मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम सोलिह के शपथग्रहण समारोह में हिस्सा लिया था लेकिन वह पूर्ण रूप से द्विपक्षीय यात्रा नहीं थी।

केरल के गुरुवयूर मंदिर में करेंगे पूजा-अर्चना करेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज केरल के त्रिशूर के गुरुवयूर मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। पीएम मोदी शुक्रवार रात यहां नौसेना के हवाई अड्डे पर पहुंचे। पीएम मोदी के दूसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में पदभार संभालने के बाद उनकी यह पहली केरल यात्रा है।

आईसीसी विश्व कप

आईसीसी विश्व कप में आज दो मुकाबले खेले जाने हैं। एक मैच कार्डिफ में इंग्लैंड और बांग्लादेस के बीच जबकि दूसरा टॉनटन में अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। इससे पहले शुक्रवार को पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच मैच को बारिश के कारण रद्द करना पड़ा और दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला।

फ्रेंच ओपन 2019

आज फ्रेंच ओपन में विमेंस सिंगल्स का फाइनल खेला जाना है। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की एशले बार्टी का सामना चेक गणराज्य की 19 साल की मार्केटा वोंद्रोयूसोवा से होगा। एशले अगर मैच में जीत हासिल करती हैं तो 1973 के बाद इस खिताब को जीतने वाली वह पहली आस्ट्रेलियाई महिला होंगी। 1973 में मार्गेट कोर्ट पेरिस में चैम्पियन बनने वाली आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी थीं। दूसरी ओर मार्केटा ने ब्रिटेन की योहाना कोंटा को 7-5 7-6 से शिकस्त देकर अपने पहले ग्रैंडस्लैम फाइनल में जगह सुनिश्चत की। वह अन्ना इवानोविच (2007) के बाद पेरिस फाइनल में पहुंचने वाली पहली युवा खिलाड़ी हैं।

महाराष्ट्र के 10वीं के रिजल्ट आज

Maharashtra SSC Class 10th results 2019: महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा मंडल कार्यालय द्वारा आयोजित 10वीं की परीक्षा के नतीजे शनिवार (8 जून) को दोपहर एक बजे तक घोषित किए जाएंगे। रिजल्ट छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट  mahresult.nic.in, mahahsscboard.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इस साल महाराष्ट्र बोर्ड ने दसवीं की परीक्षा 1 से 22 मार्च 2019 के बीच आयोजित करवाई थी। इस परीक्षा में 17 लाख से अधिक छात्रों ने भाग लिया था। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीश्रीलंकामालदीवमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप