लाइव न्यूज़ :

ग्रेटा थनबर्ग को टूलकिट मामले में राहत मिलने के आसार, नहीं मिला अभी तक पीजेएफ या एसएफजे से कोई संबंध

By हरीश गुप्ता | Updated: February 19, 2021 10:47 IST

टूलकिट मामले में जांच कर रही दिल्ली पुलिस के सूत्रों के अनुसार अब तक की जांच में ग्रेटा थनबर्ग और खालिस्तानी संगठनों के बीच कोई संबंध स्थापित नहीं हो सका है. ऐसे में ग्रेटा को राहत मिल सकती है.

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस सूत्रों के अनुसार ग्रेटा थनबर्ग और खालिस्तानी संगठनों के बीच कोई कनेक्शन नहीं मिल सका है सूत्रों के अनुसार पुलिस और खफिया एजेंसियों का मानना है कि ग्रेटा ने दिशा रवि के कहने पर टूलकिट शेयर कियादिशा रवि की भी अभी तक पीजेएफ से सीधी लिंक स्थापित नहीं हो सकी है, पुलिस को पूछताछ से जानकारी मिलने की उम्मीद

नई दिल्ली: शुरुआती गर्मजोशी के बाद अब सरकार ने पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग के खिलाफ कार्रवाई से हाथ पीछे खींच लिए दिखते हैं. आधिकारिक सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक दिल्ली पुलिस और खुफिया एजेंसियों का मानना है कि ग्रेटा का विवाद का विषय बने 'टूलकिट' में कोई हाथ नहीं था.

व्हाट्सएप्प, गूगल, इंस्टाग्राम, टेलीग्राम आदि पर भारी-भरकम आंकड़ों की छानबीन के बाद दिल्ली पुलिस का यह निष्कर्ष है कि ग्रेटा ने टूलकिट को दिशा रवि के उकसाने पर ही ट्वीट किया था. इस मामले में निकिता जैकब और शांतनु मुलुक की भूमिका का खुलासा होना बाकी है.

दिशा रवि के कहने पर ग्रेटा ने टूलकिट दोबारा अपलोड किया: सूत्र

पुलिस सूत्रों के मुताबिक मूल टूलकिट को ग्रेटा ने डिलिट कर दिया था, लेकिन दिशा रवि के कहने पर दोबारा अपलोड कर दिया. फिलहाल तो क्लीन चिट गृह मंत्रालय के अधीन काम करने वाली दिल्ली पुलिस के उच्चपदस्थ सूत्रों के मुताबिक अब तक जांचे गए दस्तावेजों और आंकड़ों में ग्रेटा और खालिस्तानी संगठनों के बीच कोई संबंध स्थापित नहीं हो सका है.

यही वजह है कि पुलिस ने एफआईआर में ग्रेटा का नाम न जोड़कर 'अज्ञात लोगों के खिलाफ'मामला दर्ज किया है. फिलहाल तो ग्रेटा को किसी भी किस्म के आपराधिक मामले से क्लीनचिट दे दी गई है.

जांच पीजेएफ पर केंद्रित पुलिस की जांच दरअसल एक खालिस्तान समर्थक संगठन पोएटिक जस्टिस फाउंडेशन (पीजेएफ) के ईद-गिर्द केंद्रित रही है. यह संगठन संभवतया प्रतिबंधित तो नहीं है, लेकिन इसके सदस्य हमेशा जांच के दायरे में रहे हैं.

दिशा रवि, निकिता और शांतनु से पूछताछ पर और जानकारी की उम्मीद

दिल्ली पुलिस को दिशा रवि, निकिता और शांतनु से पूछताछ के बाद और जानकारी सामने आने की उम्मीद है. यह सभी पीजेएफ से संबद्ध रहे हैं.

संयोगवश दिशा रवि की भी अभी तक पीजेएफ से सीधी लिंक स्थापित नहीं हो सकी है. लेकिन पीजेएफ के तार यूएपीए के तहत प्रतिबंधित खालिस्तानी संगठन सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) से जुड़े हो सकते हैं.

टॅग्स :ग्रेटा थनबर्गदिशा रविकिसान आंदोलनदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टफेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप पर अमेरिका-ब्रिटेन के नागरिकों की फर्जी प्रोफाइल बनाकर ठगी, नाइजीरियाई नागरिक उचेनवा अरेस्ट, 3 मोबाइल और 4 सिम कार्ड बरामद

क्राइम अलर्टसाल 2012 के निर्भया सामूहिक बलात्कार कांड की याद दिलाने वाली घटना?, 11 मई 2026 को निजी स्लीपर बस में महिला के साथ ड्राइवर और कंडक्टर ने किया गैंगरेप

क्राइम अलर्टदिल्ली में बेखौफ अपराधी! नांगलोई में बस में महिला से सामूहिक बलात्कार, 2 आरोपी गिरफ्तार

भारतएसी और आरओ ठीक करने के बाद घर में आता और अकेली महिला को देखकर करता था लूटपाट?, सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर आने के बाद अजय बग्गा अरेस्ट

भारतVIDEO: डॉग लवर महिला ने दिल्ली पुलिस के सामने सिक्योरिटी गार्ड को थप्पड़ और चप्पलों से पीटा, वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?