लाइव न्यूज़ :

Tomatoes Price: देश के इस राज्य में 500 राशन की दुकानों पर 60 रुपये किलो बिकेगा टमाटर

By रुस्तम राणा | Updated: July 31, 2023 20:35 IST

तमिलनाडु सहकारिता मंत्री केआर पेरियाकरुप्पन ने सोमवार को बागवानी और सहकारी विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक के बाद प्रेस को यह जानकारी दी।

Open in App
ठळक मुद्दे तमिलनाडु के सहकारिता विभाग ने मंगलवार से 500 राशन दुकानों तक टमाटर की बिक्री बढ़ाने का फैसला कियावर्तमान में, राज्य की 302 राशन दुकानों में टमाटर 60 रुपये प्रति किलोग्राम की रियायती दर पर बेचा जाता है

चेन्नई: इस बार टमाटर के बढ़े दाम ने आम जनता के पसीने छुड़ा दिए हैं। बढ़ती कीमत के साथ ही यह सब्जियों से गायब हो गया है। हर राज्य में टमाटर कीमत को लेकर हाहाकार मची है। इस बीच देश का एक राज्य ऐसा भी है जहां सरकार राशन की दुकानों पर 60 रुपये प्रति किलो के भाव से टमाटर बेच रही है। 

खुदरा बाजार में टमाटर की कीमत 200 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंचने के साथ, तमिलनाडु के सहकारिता विभाग ने मंगलवार से 500 राशन दुकानों तक टमाटर की बिक्री बढ़ाने का फैसला किया है। वर्तमान में, राज्य की 302 राशन दुकानों में टमाटर 60 रुपये प्रति किलोग्राम की रियायती दर पर बेचा जाता है। 

सहकारिता मंत्री केआर पेरियाकरुप्पन ने सोमवार को बागवानी और सहकारी विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक के बाद प्रेस को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पहले चरण में चेन्नई की 82 उचित मूल्य की दुकानों में टमाटर 60 रुपये प्रति किलो बेचा गया। 

इसके बाद, इस पहल को 4 जुलाई से राज्य भर में 302 राशन दुकानों तक बढ़ा दिया गया। अब, मंगलवार से टमाटर की बिक्री को 500 राशन दुकानों तक विस्तारित करने की योजना है।

26 जून से राज्य सहकारिता विभाग रियायती मूल्य पर टमाटर उपलब्ध करा रहा है। पेरियाकरुप्पन ने उल्लेख किया कि उन्होंने मूल्य वृद्धि को कम करने के लिए आवश्यक उपाय किए हैं, जो पड़ोसी राज्यों में लगातार बारिश के कारण टमाटर की आपूर्ति में कमी का परिणाम है। 

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कीमतों में उछाल कृत्रिम नहीं है, बल्कि एक प्राकृतिक परिणाम है और यह दलालों या किसी अन्य कारक के कारण नहीं हुआ है।

टॅग्स :Tamil Naduमुद्रास्फीतिInflation
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

भारततमिलनाडु विधानसभा में TVK सरकार को कई दलों का समर्थन

भारततमिलनाडु सरकार में अभी से दरार पड़ी? ज्योतिषी को सलाहकार नियुक्त करने पर सहयोगी दलों के निशाने पर विजय

भारतपूजा स्थलों के पास स्थित 276 दुकानें सहित 717 खुदरा शराब दुकान बंद?, मुख्यमंत्री सी जोसफ विजय ने दिया आदेश

भारतपूजा स्थलों के पास स्थित 276 दुकानें सहित 717 खुदरा शराब दुकान बंद?, मुख्यमंत्री सी जोसफ विजय ने दिया आदेश

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार