लाइव न्यूज़ :

बच्चों से विदेश बसने को कह दिया है, यहां माहौल ठीक नहीं है: राजद नेता का बयान

By विनीत कुमार | Updated: December 23, 2022 10:04 IST

राजद के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय महासचिव अब्दुल बारी सिद्दकी का एक बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि वे अपने बच्चों से कह चुके हैं कि वे विदेश में बस जाएं और और संभव हो तो वहीं की नागरिकता भी ले लें।

Open in App

नई दिल्ली: लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के एक वरिष्ठ नेता ने अपने बच्चों को विदेश में नौकरी तलाशने और वहीं बस जाने की सलाह दी है। राजद नेता अब्दुल बारी सिद्दकी ने दरअसल ये बयान दिया है। देश में कथित तौर पर मुस्लिमों से भेदभाव की ओर इशारा करते हुए सिद्दकी ने ये टिप्पणी की। सिद्दकी राजद के राष्ट्रीय महासचिव भी हैं।

सिद्दकी के बयान को लेकर राजनीतिक गलियारों में हंगामा भी शुरू हो गया है। भाजपा ने राजद नेता पर 'भारत-विरोधी' बयान देने का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें पाकिस्तान चले जाना चाहिए।

पिछले हफ्ते एक कार्यक्रम में सिद्दकी ने कहा, 'मैं देश के माहौल को उजागर करने के लिए एक व्यक्तिगत उदाहरण देना चाहता हूं। मेरा एक बेटा है जो हार्वर्ड में पढ़ रहा है और एक बेटी है जिसके पास लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से डिग्री है। मैंने उनसे कहा है कि वे विदेश में नौकरी तलाशें और हो सके तो वहां की नागरिकता ले लें।'

पूर्व मंत्री सिद्दीकी ने कहा, 'जब मेरे बच्चों ने मेरी बातों पर अविश्वास जताते हुए प्रतिक्रिया दी और यह कहा कि मैं अभी भी यहाँ रह रहा हूं तो मैंने उनसे कहा कि वे यहां नहीं रह सकंगे।'

राजद नेता की टिप्पणियों का उसके गठबंधन सहयोगी और नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल (यूनाइटेड) ने भी समर्थन किया है।

हालांकि राजद नेता ने अपने बयान में मुसलमानों या भाजपा सरकार का सीधे तौर पर जिक्र नहीं किया, लेकिन भाजपा की बिहार इकाई ने उनकी टिप्पणी की आलोचना की है।

भाजपा प्रवक्ता निखिल आनंद ने कहा, 'सिद्दीकी की टिप्पणी भारत विरोधी है। अगर वह इतना दबा हुआ महसूस कर रहे हैं, तो उन्हें एक राजनीतिक नेता के रूप में यहां मिलने वाले विशेषाधिकारों को छोड़ देना चाहिए और पाकिस्तान चले जाना चाहिए। कोई भी उन्हें रोक नहीं पाएगा।'

भाजपा नेता ने कहा, 'सिद्दीकी राजद प्रमुख लालू प्रसाद के करीबी सहयोगी हैं और उनकी बातें उनकी पार्टी की मुस्लिम तुष्टिकरण की संस्कृति को दर्शाती हैं।'

टॅग्स :आरजेडीबिहार समाचारभारतीय जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतराष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टीः बाहुबली सूरजभान सिंह के छोटे भाई पूर्व सांसद चंदन सिंह नए अध्यक्ष?, पशुपति कुमार पारस ने किया ऐलान

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप