लाइव न्यूज़ :

भारतीय खेलों के इतिहास में तोक्यो पैरालंपिक का हमेश विशेष स्थान रहेगा: प्रधानमंत्री मोदी

By भाषा | Updated: September 5, 2021 17:27 IST

Open in App

तोक्यो पैरालंपिक में भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि भारतीय खेलों के इतिहास में तोक्यो पैरालंपिक का हमेश विशेष स्थान रहेगा। प्रधानमंत्री ने खासतौर पर तोक्यो के लोगों की और मेजबान देश की जनता के साथ ही वहां की सरकार की भी सराहना की और कहा कि उनके बेजोड़ आतिथ्य, और इस ओलंपिक के जरिए एकजुटता का संदेश फैलाने के लिए उनकी सराहना की जानी चाहिए। मोदी ने कहा,‘‘भारतीय खेलों के इतिहास में तोक्यो पैरालंपिक का हमेश विशेष स्थान रहेगा। प्रत्येक भारतीय की स्मृति में ये खेल अंकित रहेंगे और खेलों के प्रति जुनून के लिए खिलाड़ियों की पीढ़ियों को प्रोत्साहित करते रहेंगे। इस दल का प्रत्येक सदस्य विजेता है और प्रेरणा स्रोत है।’’ गौरतलब है कि भारत ने पांच स्वर्ण, आठ रजत और छह कांस्य पदक मिलाकर कुल 19 पदक जीते और पैरालंपिक में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया जिससे देश पदक तालिका में 24वें स्थान पर रहा। प्रधानमंत्री ने कहा,‘‘ भारत ने ऐतिहासिक संख्या में पदक जीते हैं और उससे हम प्रसन्नता से भरे हैं। मैं कोच, सहयोगी कर्मचारियों और खिलाड़ियों के परिवारों की सराहना करता हूं कि उन्होंने खिलाड़ियों को लगातार सहयोग दिया। हम खेलों में बेहतर भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए इस सफलता को बढ़ाने की उम्मीद करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप