लाइव न्यूज़ :

Today's Top News: आज वित्तमंत्री पेश करेंगी आम बजट, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा दिल्ली में आज निकालेंगे रोड शो

By स्वाति सिंह | Updated: February 1, 2020 07:43 IST

दिल्ली विधानसभा चुनाव बीजेपी ने तमाम केंद्रीय मंत्रियों को प्रचार के लिए मैदान में उतारा है इनमें मुख्य रूप से केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का नाम शामिल है।

Open in App
ठळक मुद्दे निर्मला सीतारमण आज सुबह 11 बजे संसद में मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला पूर्ण बजट पेश करेंगी। जेपी नड्डा दिल्ली के करोल बाग विधानसभा क्षेत्र में रोड शो करेंगे।  

आज सुबह 11 बजे वित्तमंत्री पेश करेंगी आम बजट

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज सुबह 11 बजे संसद में मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला पूर्ण बजट पेश करेंगी। इससे पहले वित्त मंत्री ने 31 जनवरी को आर्थिक समीक्षा पेश किया। आर्थिक समीक्षा में अगले वित्त वर्ष के दौरान आर्थिक वृद्धि दर के सुधरकर 6 से 6.5 प्रतिशत रहने का अनुमान व्यक्त किया गया है। हालांकि, इसके साथ ही यह भी कहा गया है कि वृद्धि दर को एक दशक के निचले स्तर से उबारने के लिये राजकोषीय घाटे के लक्ष्य में ढील दी जा सकती है।

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा आज निकालेंगे रोड शो

दिल्ली विधानसभा चुनाव बीजेपी ने तमाम केंद्रीय मंत्रियों को प्रचार के लिए मैदान में उतारा है इनमें मुख्य रूप से केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का नाम शामिल है। शनिवार को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दिल्ली के करोल बाग विधानसभा क्षेत्र में रोड शो करेंगे।  

कोरोना वायरस प्रभावित वुहान से भारतीय छात्रों को लेकर उड़ान भरेगा विमान

चीन में कोरोना वायरस प्रभावित वुहान में बड़ी संख्या में रहने वाले भारतीयों को लेकर शनिवार की सुबह एयर इंडिया का विशेष विमान स्वदेश वापसी की उड़ान भरेगा । यह विशेष विमान वुहान के तियानहे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शुक्रवार की शाम पहुंचा ।

भारत ने चीन के हुबेई प्रांत में रहने वाले 400 भारतीय छात्रों को एयरलिफ्ट कराने के लिए वुहान से दो विमानों के परिचालन की घोषणा की है । हुबेई प्रांत कोरोना वायरस का केंद्र है जिसे आधिकारिक तौर पर 2019-एनसीओवी के नाम से जाना जाता है।

वुहान, हुबेई की प्रांतीय राजधानी है । 700 से अधिक भारतीय यहां रहते हैं । इनमें से अधिकतर मेडिकल छात्र एवं रिसर्च स्कालर हैं जो यहां के स्थानीय विश्वविद्यालयों में अध्ययनरत हैं ।

टॅग्स :बजट २०२०-२१भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन होगा बीजेपी का अगला अध्यक्ष? इन तीन दावेदारों पर सबकी नजर...

भारतसिर्फ जादुई चिराग न बनें सौगातें 

भारतRekha Gupta Delhi CM: कौन हैं रेखा गुप्ता?, दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री

भारतDelhi CM Announcement Update: पीएम मोदी रहेंगे मौजूद, रामलीला मैदान में 20 फरवरी को 27 साल बाद शपथ ग्रहण?, कौन बनेगा मुख्यमंत्री, ये संभावित दावेदार

भारतDelhi Next CM Updates: 9 दिन हो गए, कुछ तो गड़बड़?, आखिर क्यों दिल्ली मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा में देरी, आतिशी ने कहा- बीजेपी में विश्वसनीय नेता की कमी

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए