लाइव न्यूज़ :

Today's Top News: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे उद्धव ठाकरे, झारखंड में शाह की चुनावी रैलियों समेत आज की बड़ी खबरें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 28, 2019 07:49 IST

गुरुवार (28 नवंबर) को शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इसके अलावा झारखंड में चुनाव प्रचार जोर-शोर से हो रहा है। गुरुवार को अमित शाह दो चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। इसके अलावा जानिए आज की वो सभी बड़ी खबरें जिनपर रहेगी हमारी नजर...

Open in App
ठळक मुद्देशिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे गुरुवार को महाराष्ट्र के 18 वें मुख्यमंत्री के तौर पर गुरुवार को शपथ ग्रहण करेंगेश्रीलंका के नवनियुक्त राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे भारत की दो दिवसीय यात्रा पर बृहस्पतिवार को यहां आएंगे।

गुरुवार (28 नवंबर) को शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इसके अलावा झारखंड में चुनाव प्रचार जोर-शोर से हो रहा है। गुरुवार को अमित शाह दो चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। इसके अलावा जानिए आज की वो सभी बड़ी खबरें जिनपर रहेगी हमारी नजर...

उद्धव का शपथ ग्रहण

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे गुरुवार को महाराष्ट्र के 18 वें मुख्यमंत्री के तौर पर गुरुवार को शपथ ग्रहण करेंगे। वे मनोहर जोशी और नारायण राणे के बाद इस पद पर काबिज होने वाले शिवसेना के तीसरे नेता हैं. महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे 24 अक्तूबर को घोषित होने के एक महीने बाद ठाकरे (59) मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

महाराष्ट्र में एनसीपी-शिवसेना-कांग्रेस के गठबंधन से बनने वाली उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली सरकार में डिप्टी सीएम सिर्फ एनसीपी से होगा, जबकि स्पीकर कांग्रेस से होगा। तीनों पार्टियों नेताओं की बुधवार रात हुई बैठक के बाद ये जानकारी एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल ने दी। 

झारखंड में शाह की चुनावी रैलियां

केन्द्रीय गृह मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह गुरुवार को चतरा और गढ़वा में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। शाह बृहस्पतिवार की सुबह रांची आयेंगे और यहां से वह चतरा और गढ़वा में भाजपा प्रत्याशियों के प्रचार के लिए सभाएं करने जायेंगे।

भाजपा के कार्यक्रम विभाग के रविनाथ किशोर ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कल रांची पहुंचकर शाह हेलीकॉप्टर से चतरा के लिए रवाना होंगे और पूर्वाह्न 11 बजे चतरा में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद अपराह्र 1.30 बजे गढ़वा में भी वह जनसभा को संबोधित करेंगे।

जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे बंद

जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामबन जिले में भारी बारिश के बाद पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण बुधवार शाम को यातायात बाधित रहा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रामबन सेक्टर में पहाड़ियों से पत्थर गिरने के बाद दो सौ सत्तर किलोमीटर लंबे राजमार्ग को एहतियात के तौर पर शाम लगभग 5.15 बजे बंद कर दिया गया।

श्रीलंका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति भारत दौरे पर

श्रीलंका के नवनियुक्त राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे भारत की दो दिवसीय यात्रा पर बृहस्पतिवार को यहां आएंगे। वह अपने इस दौरे के दौरान द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वार्ता करेंगे।

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि राजपक्षे बृहस्पतिवार की शाम भारत पहुंचेंगे और उनके सम्मान में शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन में स्वागत समारोह का आयोजन होगा। इसी दिन वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिलेंगे।

इसके अलावा तेलंगाना में टीएसआरटीसी और अन्य मुद्दों पर कैबिनेट की अहम बैठक होगी। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज वृंदावन जाएंगे।

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019उद्धव ठाकरेअमित शाहश्रीलंका
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील