लाइव न्यूज़ :

आज ही के दिन सत्यजीत रे को मिला था आस्कर लाइफ टाइम अचीवमेंट ऑनरेरी अवार्ड, जानें 30 अप्रैल का इतिहास क्यों है खास

By भाषा | Published: March 30, 2020 9:01 AM

देश के सिनेमा के इतिहास में अपना नाम सुनहरे अक्षरों में लिखने वाले सत्यजीत रे को 1992 में कला के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान के लिए भारत रत्न से सम्मानित किया गया। 1984 में उन्हें दादा साहब फाल्के पुरस्कार प्रदान किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देमहात्मा गाँधी ने रॉलेक्ट एक्ट के विरोध की घोषणा की। अमेरिका के राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन पर एक बंदूकधारी ने वॉशिंगटन में गोली चलाई।

नयी दिल्ली: 30 मार्च की तारीख भारतीय सिनेमा के इतिहास में खास महत्व रखती है। 30 मार्च 1992 को भारतीय सिनेमा के युगपुरूष सत्यजीत रे को आस्कर लाइफ टाइम अचीवमेंट मानद पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

देश के सिनेमा के इतिहास में अपना नाम सुनहरे अक्षरों में लिखने वाले सत्यजीत रे को 1992 में कला के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान के लिए भारत रत्न से सम्मानित किया गया। 1984 में उन्हें दादा साहब फाल्के पुरस्कार प्रदान किया गया। कुल 37 फिल्में बनाने वाले सत्यजीत रे की यादगार फिल्मों में पाथेर पांचाली, अपराजितो, अपूर संसार और चारूलता आदि का नाम लिया जा सकता है।

इस बात में दो राय नहीं कि आस्कर एक ऐसा अवार्ड है, जिसे जीतना फिल्मी दुनिया से जुड़े लोगों के लिए किसी ख्वाब से कम नहीं। अमेरिकन अकादमी ऑफ़ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेस द्वारा सिनेमा की विविध विधाओं में उत्कृष्ठ प्रदर्शन के लिए दिए जाने वाले आस्कर अवार्ड की स्थापना 1929 में की गई थी। 1957 में फिल्म ‘मदर इंडिया’ पहली भारतीय फिल्म थी जिसे आस्कर की विदेशी भाषा की फिल्म की श्रेणी में नामित किया गया था।

देश दुनिया के इतिहास में 30 मार्च की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1919 : महात्मा गाँधी ने रॉलेक्ट एक्ट के विरोध की घोषणा की।

1949 : राजस्थान राज्य की स्थापना। जयपुर को राजधानी बनाया गया।

1981 : अमेरिका के राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन पर एक बंदूकधारी ने वॉशिंगटन में गोली चलाई। घटना में 70 वर्षीय रीगन गंभीर रूप से घायल हुए।

1992 : फिल्मकार सत्यजीत रे को आस्कर लाइफ टाइम अचीवमेंट ऑनरेरी से नवाज़ा गया।

1997 : कांग्रेस ने 10 महीने पुरानी एचडी देवेगौड़ा सरकार से कमज़ोर नेतृत्व का हवाला देते हुए समर्थन वापस ले लिया, जिसके बाद एक साल में तीसरी बार सरकार बदली।

2003 : लंदन में श्री गुरू सिंह सभा गुरूद्वारा संगत के लिए खोला गया। समारोह में हजारों लोगों ने शिरकत की। इसे भारत से बाहर दुनिया का सबसे बड़ा गुरूद्वारा बताया गया।

2010 : पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के मामले में सह आरोपी आतंकी परमजीत सिंह भौंरा को आजीवन कारावास की सज़ा सुनाई गई

टॅग्स :सत्यजीत रे
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"अगर सत्यजीत रे जीवित होते तो फिर से 'हीरक रानी' बनाते", अमित शाह ने ममता बनर्जी पर कटाक्ष करने के लिए महान फिल्मकार के क्लासिक का जिक्र किया

बॉलीवुड चुस्कीटाइम मैगजीन की 100 साल की बेस्ट फिल्मों की सूची में एकमात्र भारतीय 'पथेर पांचाली' को मिली जगह

बॉलीवुड चुस्कीअलग-अलग भाषाओं की 2200 फिल्मों का संरक्षण करेगी सरकार, 363 करोड़ रुपये होंगे खर्च, जानिए

बॉलीवुड चुस्की13 साल की उम्र में कथक शिक्षक बन गए थे बिरजू महाराज, अपनी कोरियोग्राफी से कई बॉलीवुड गानों को 'क्लासिक' बनाया

बॉलीवुड चुस्की100 Years of Satyajit Ray: पूरे विश्व में बजता था सत्यजीत रे की फिल्मों का डंका, आज भी सम्मान से लिया जाता है उनका नाम

भारत अधिक खबरें

भारतSaran Seat Lok Sabha Elections 2024: रोहिणी आचार्य की किस्मत ईवीएम में कैद, भाजपा के राजीव प्रताप रूडी से मुकाबला, यादव और राजपूत लगाएंगे नैया पार!

भारतपुलवामा हमले के बाद भारत के एक सख्त कदम से बर्बाद हुआ पाकिस्तान, पाक मंत्री ने संसद में स्वीकार किया

भारतLok Sabha Elections 2024: ''राहुल गांधी मुश्किल समय में भाग जाते हैं'', यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चंडीगढ़ में कहा

भारतBihar Lok Sabha Elections 2024: प्रधानमंत्री अकेले क्यों बिहार आ रहे हैं? ट्रंप और पुतिन को भी साथ लेकर चुनाव प्रचार करें, पीएम मोदी पर तेजस्वी यादव ने कसा तंज

भारतMumbai Film Celebrities Vote Lok Sabha Elections 2024: सभी को मतदान करना चाहिए, फर्क नहीं पड़ता गर्मी है या सर्दी, परेश रावल ने कहा, वीडियो