लाइव न्यूज़ :

आज का इतिहास: 7 फरवरी को ही अमेरिकी राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी ने क्यूबा पर लगाया पूर्ण व्यापारिक प्रतिबंध

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 7, 2020 13:03 IST

1939 : लंदन में फलस्तीन कांफ्रेस शुरू। प्रधानमंत्री चैंबरलेन ने यहूदियों और अरब प्रतिनिधियों के बीच सुलह सफाई का अनुरोध किया।

Open in App
ठळक मुद्दे1964 : ब्रिटेन के म्यूजिक बैंड बीटल्स का अमेरिका आगमन। उनके शो को करोड़ों लोगों ने देखा। 1969 : अल फतह के नेता यासर अराफात फलस्तीनी मुक्ति संगठन :पीएलओ: के अध्यक्ष बने।

इतिहास में सात फरवरी का दिन अमेरिका के साथ एक बड़ी सुरीली घटना के साथ दर्ज है। दरअसल सात फरवरी 1964 को ब्रिटेन की संगीत की सेना ने अमेरिका पर धावा बोल दिया, जब बीटल्स ने पहली बार न्यूयार्क सिटी में कदम रखा था। इस बैंड के प्रति लोगों में जुनून की हद तक आकर्षण था और इसका अंदाजा लगाने के लिए यह तथ्य अपने आप में पर्याप्त है कि दो दिन बाद हुए बीटल्स के शो को दुनिया भर के सात करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा। देश दुनिया के इतिहास में सात फरवरी की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1856 : अवध के नवाब वाजिद अली शाह को ईस्ट इंडिया कंपनी ने गद्दी छोड़ने पर मजबूर किया और पूरे अवध पर कंपनी का कब्जा हो गया।

1939 : लंदन में फलस्तीन कांफ्रेस शुरू। प्रधानमंत्री चैंबरलेन ने यहूदियों और अरब प्रतिनिधियों के बीच सुलह सफाई का अनुरोध किया।

1962: राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी ने क्यूबा पर पूर्ण व्यापारिक प्रतिबंध लगाया

1964 : ब्रिटेन के म्यूजिक बैंड बीटल्स का अमेरिका आगमन। उनके शो को करोड़ों लोगों ने देखा।

1969 : अल फतह के नेता यासर अराफात फलस्तीनी मुक्ति संगठन :पीएलओ: के अध्यक्ष बने।

1974 : ग्रेनाडा को ब्रिटेन से आजादी मिली।

1983 : कलकत्ता में इस्टर्न न्यूज एजेंसी की स्थापना।

1986 : राजनीतिक अस्थिरता के चलते हैती के राष्ट्रपति ज्यां क्लाउड डुवेलियर अमेरिका की सहायता से भागकर फ्रांस चले गए।

1989 : टेनिस की दुनिया के बेताज बादशाह रहे ब्योर्न बोर्ग ने मिलान में आत्महत्या का प्रयास किया।

1992 : स्वदेश में ही निर्मित पहली पनडुब्बी ‘आईएनएस शाल्की’ को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया।

1999 : जोर्डन के शाह हुसैन की मौत के कुछ ही घंटे बाद उनके पुत्र अब्दुल्लाह देश के शासक बने।

2005 : ब्रिटेन की एलन मैक्आर्थर ने रिकार्ड समय में अपनी नौका से पूरी दुनिया का चक्कर लगाया। 

टॅग्स :हिस्ट्रीइंडियाअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील