लाइव न्यूज़ :

25 अगस्त: मुंबई में कार बम विस्फोट में हुई थी 50 से ज्यादा लोगों की मौत, पढ़े आज का इतिहास

By भाषा | Updated: August 25, 2020 07:37 IST

25 अगस्त 2003 में मुंबई में कार बम विस्फोट में 50 से ज़्यादा लोगों की मौत और 150 से अधिक घायल हुए थे। 2011 में श्रीलंका सरकार ने देश में घोषित आपातकाल को 30 वर्ष बाद वापस लिया गया।

Open in App
ठळक मुद्दे25 अगस्त 2003 में मुंबई में कार बम विस्फोट में 50 से ज़्यादा लोगों की मौत और 150 से अधिक घायल हुए थे।2011 में श्रीलंका सरकार ने देश में घोषित आपातकाल को 30 वर्ष बाद वापस लिया गया।

नयी दिल्ली: इतिहास में 25 अगस्त की तारीख पर खेल जगत से जुड़ी तीन बड़ी घटनाएं दर्ज हैं। पहली घटना की बात करें तो 1957 में 25 अगस्त को ही भारत की पोलो टीम ने फ्रांस में खेली गई विश्व पोलो चैंपियनशिप में खिताबी विजय हासिल की थी।

दूसरी घटना में टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक विकेट लेने वालों की कतार में शामिल शेन वार्न ने 25 अगस्त के दिन ही 400 विकेट का आंकड़ा पार किया था। तीसरी घटना पिछले साल के जकार्ता एशियाई खेलों से जुड़ी है, जब भारत के शॉटपुट एथलीट तेजिंदरपाल सिंह तूर ने रिकार्ड प्रदर्शन कर सोने का तमगा हासिल किया। देश दुनिया के इतिहास में 25 अगस्त की तारीख में दर्ज कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:

1351 : सुल्ता्न फिरोजशाह तुग़लक़ तृतीय की ताजपोशी।

1916 : टोटनबर्ग के युद्ध में रूस ने जर्मनी को पराजित किया।

1917 : ब्रिटिश इंडिया आर्मी में सेवाएं दे रहे 7 भारतीयों को पहली बार किंग्‍स कमीशन मिला।

1940 : लिथुआनिया, लातविया और एस्तोनिया सोवियत संघ में शामिल हुए.

1957 : भारतीय पोलो टीम ने विश्व कप जीता।

1963 : सोवियत संघ के नेता जोसेफ स्टालिन के सोलह विरोधियों को फांसी पर चढ़ा दिया गया।

1977 : सर एडमंड हिलेरी का सागर से हिमालय अभियान हल्दिया बंदरगाह से शुरू।

1980 : जिम्बाब्वे संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुआ।

1988 : ईरान और इराक के बीच लंबे युद्ध के बाद सीधी बातचीत का दौर शुरू।

1991 : बेलारूस सोवियत संघ से अलग होकर स्वतंत्र देश बना।

1992 : ब्रिटिश अखबार ने राजकुमारी डायना की बातचीत का ब्‍योरा जारी किया, जिसमें उन्‍होंने प्रिंस से शादी पर नाखुशी जाहिर क‍ी थी।

1997 : मासूमा इब्तेकार ईरान की पहली महिला उपराष्ट्रपति बनीं।

2001 : आस्ट्रेलिया के लेग स्पिनर शेनवार्न ने टेस्ट क्रिकेट में 400 टेस्ट विकेट लिए।

2003 - मुंबई में कार बम विस्फोट में 50 से ज़्यादा लोगों की मौत और 150 से अधिक घायल।

2011 : श्रीलंका सरकार ने देश में घोषित आपातकाल को 30 वर्ष बाद वापस लिया।

2018 : भारत के शॉटपुट एथलीट तेजिंदरपाल सिंह तूर ने जकार्ता एशियाई खेलों में रिकार्ड प्रदर्शन कर सोने का तमगा हासिल किया।

टॅग्स :हिस्ट्रीमुंबईऑस्ट्रेलियाश्रीलंका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील