लाइव न्यूज़ :

दिनभर की टॉप 5 न्यूज: कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, दशहरा और दिवाली के पहले मोदी सरकार को किसानों का तोहफा

By पल्लवी कुमारी | Updated: October 3, 2018 19:37 IST

बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स बुधवार को 550 अंक टूटकर 36,000 अंक के स्तर से नीचे आ गया।

Open in App

नई दिल्ली, तीन अक्टूबर: आज( तीन अक्टूबर) को दिनभर की प्रमुख खबरें इस प्रकार हैं। न्यायमूर्ति रंजन गोगोई ने बुधवार को भारत के 46वें प्रधान न्यायाधीश के तौर पर शपथ ली। इसके बाद उन्होंने अपना कार्यभार संभाला। बसपा अध्यक्ष मायावती ने कहा है कि राजस्थान और मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के लिये कांग्रेस के साथ उनकी पार्टी का गठबंधन नहीं होगा। मायावती ने कांग्रेस के साथ गठबंधन पर कहा, भारतीय जनता पार्टी(बीजेपी) की ही तरह कांग्रेस भी हमारी पार्टी को खत्म करने की साजिश रच रही है। नरेन्द्र मोदी सरकार ने किसान आंदोलन के समाप्त होते ही किसानों को बड़ा तोहफा दे दिया है। सूत्रों के मुताबिक कैबिनेट ने 2018-19 के लिए रबी की फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (  MSP) बढ़ा दी है।

1- न्यायमूर्ति रंजन गोगोई  46वें प्रधान न्यायाधीश के तौर पर शपथ ली

न्यायमूर्ति रंजन गोगोई ने बुधवार को भारत के 46वें प्रधान न्यायाधीश के तौर पर शपथ ली। जस्टिस रंजन गोगोई ने बुधवार को देश के 46वें प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) के रूप में शपथ ली। इसके बाद उन्होंने अपना कार्यभार संभाला। नए सीजेआई ने अपने कार्यकाल के पहले ही दिन कई अहम कदम उठाए हैं, जिसमें उन्होंने चुनाव सुधार से जुड़ी याचिका को खारिज किया और रोस्टर में बदलाव किया है।  

सीजेआई गोगोई ने सुप्रीम कोर्ट का नया रोस्टर जारी कर दिया, जिसमें उन्होंने सुनवाई के लिए अहम मामलों को खुद के पास रखा है। साथ ही साथ इस रोस्टर को तत्काल प्रभाव से आज से ही लागू करने के लिए कहा है। 

2- कांग्रेस बसपा का गंठबंधन नहीं होगा

बसपा अध्यक्ष मायावती ने कहा है कि राजस्थान और मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के लिये कांग्रेस के साथ उनकी पार्टी का गठबंधन नहीं होगा। मायावती ने कांग्रेस के साथ गठबंधन पर कहा, भारतीय जनता पार्टी(बीजेपी) की ही तरह कांग्रेस भी हमारी पार्टी को खत्म करने की साजिश रच रही है। 

समाचार एजेंसी एएनआई से बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा, कांग्रेस की रस्सी जल गई, लेकिन बल नहीं गया। वह कभी नहीं चाहती कि हमारी पार्टी आगे बढ़े। मायावती ने कहा है, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी तथा संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (UPA) की अध्यक्ष सोनिया गांधी चाहते थे कि लोकसभा तथा विधानसभा चुनावों के लिए बसपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन हो। लेकिन ऐसा नहीं होगा। 

3- न्यूनतम समर्थन मूल्य (  MSP) में बढ़ोतरी 

नरेन्द्र मोदी सरकार ने किसान आंदोलन के समाप्त होते ही किसानों को बड़ा तोहफा दे दिया है। सूत्रों के मुताबिक कैबिनेट ने 2018-19 के लिए रबी की फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (  MSP) बढ़ा दी है।  रबी फलल  गेहूं, चना, सरसों, मसूर, कुसुम और जौ के न्यूनतम समर्थन मूल्य (  MSP) को बढ़ाने की मंजूरी दे दी गई है।  सरकार के इस फैसले के बाद फसल की बुवाई के पहले किसान अब इस बात का अंदाजा लगा सकेंगे कि कौन सी फसल बोने और बेचने से उनको ज्यादा फायदा होगा। 

4- सबरीमाला फैसले पर पुनर्विचार

केरल सरकार ने बुधवार को स्पष्ट किया कि सबरीमला के भगवान अयप्पा मंदिर में सभी उम्र की महिलाओं को पूजा करने की अनुमति देने के उच्चतम न्यायालय के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दायर करने की उसकी कोई योजना नहीं है।

5- शेयर बाजार 

बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स बुधवार को 550 अंक टूटकर 36,000 अंक के स्तर से नीचे आ गया। रुपये के नए सर्वकालिक निचले स्तर पर आने, कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि तथा विदेशी कोषों की निकासी से आईटी, वाहन और दूरसंचार कंपनियों के शेयरों में बिकवाली से बाजार में गिरावट रही।

(समाचार एजेंसी भाषा इनपुट)

टॅग्स :जस्टिस रंजन गोगोईमायावतीकांग्रेसरविशंकर प्रसाद
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

क्राइम अलर्टमायावती शासनकाल में 60 करोड़ रुपए में डील, हाजी इकबाल की 1000 करोड़ रुपए की तीन चीनी मिल जब्त करेगी ईडी?, बसपा एमएलसी रहे भगोड़ा घोषित

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील