लाइव न्यूज़ :

आज का इतिहास : 22 जुलाई अंतरिक्ष वैज्ञानिकों के लिए है बेहद खास, चंद्रयान-2 का हुआ था प्रक्षेपण

By भाषा | Updated: July 22, 2020 07:43 IST

22 जुलाई का दिन कई घटनाओं के लिए अहम है। आज ही के दिन भारत के 13वें राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी निर्वाचित किए गए थे। साथ ही आज का दिन अंतरिक्ष वैज्ञानिकों के लिए भी बेहद खास है।

Open in App
ठळक मुद्देआज के दिन 2003 में इराक में हवाई हमले में तानाशाह सद्दाम हुसैन के दो बेटे मारे गए।22 जुलाई2001 को शेर बहादुर देउबा नेपाल के नये प्रधानमंत्री बने थे।

नई दिल्ली: अंतरिक्ष की गहराइयों और चांद तारों की चाल पर नजर रखने वालों के लिए पिछले वर्ष 22 जुलाई दिन इतिहास में एक बड़ी घटना के साथ दर्ज है। दरअसल 2019 को आज ही के दिन चंद्रमा के अनछुए पहलुओं का पता लगाने के लिए चंद्रयान-2 को श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (एसडीएससी) से शान के साथ रवाना किया गया।

इसे ‘बाहुबली’ नाम के सबसे ताकतवर और विशाल राकेट जीएसएलवी-मार्क ।।। के जरिए प्रक्षेपित किया गया। इसे देश के अंतरिक्ष इतिहास की एक बड़ी उपलब्धि के तौर पर देखा गया। देश दुनिया के इतिहास में 22 जुलाई की तारीख पर दर्ज अन्य महत्त्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:

 1731 : स्पेन ने वियना संधि पर हस्ताक्षर किए।

1918 : भारत के पहले कुशल पायलट इन्द्रलाल राय प्रथम विश्वयुद्ध के समय लंदन में जर्मनी से हुई लड़ाई में मारे गए।

1969 : सोवियत संघ ने स्पूतनिक 50 और मोलनिया 112 संचार उपग्रहों का प्रक्षेपण किया।

1981 : भारत के पहले भूस्थिर उपग्रह एप्पल ने कार्य करना शुरू किया।

1988 : अमेरिका के 500 वैज्ञानिकों ने पेंटागन में जैविक हथियार बनाने के शोध का बहिष्कार करने की प्रतिज्ञा ली।

1999 : अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन द्वारा समान कार्य के लिए समान पारिश्रमिक की कार्य योजना लागू।

2001 : शेर बहादुर देउबा नेपाल के नये प्रधानमंत्री बने

2001 : समूह-आठ के देशों का जिनेवा में सम्मेलन सम्पन्न।

2003 : इराक में हवाई हमले में तानाशाह सद्दाम हुसैन के दो बेटे मारे गए।

2012: प्रणव मुखर्जी भारत के 13वें राष्ट्रपति निर्वाचित।

2019: श्रीहरिकोटा से चंद्रयान-2 का प्रक्षेपण।

टॅग्स :हिस्ट्रीअमेरिकाप्रणब मुख़र्जी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए