लाइव न्यूज़ :

30 Sep History: लातूर में भूकंप से हजारों लोगों की मौत, 2008 में जोधपुर के एक मंदिर में भगदड़ मचने से 224 लोगों की गई जान

By भाषा | Updated: September 30, 2022 07:26 IST

केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की एक विशेष अदालत ने छह दिसम्बर 1992 को अयोध्या में बाबरी मस्जिद ढहाए जाने के मामले में बहुप्रतीक्षित फैसला सुनाते हुए सभी आरोपियों को 2020 में 30 सितंबर के दिन बरी कर दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देसाल के नौवें महीने का आखिरी दिन इतिहास में दो दुखद घटनाओं के साथ दर्ज है।आज ही के दिन 1687 में औरंगजेब ने हैदराबाद के गोलकुंडा के किले पर कब्जा किया। 2008 में आज ही के दिन जोधपुर के एक हिंदू मंदिर में बम की अफवाह फैलने के बाद मची भगदड़ में 224 लोगों की मौत हो गई थी।

नयी दिल्लीः साल के नौवें महीने का आखिरी दिन इतिहास में दो दुखद घटनाओं के साथ दर्ज है। दरअसल 1993 में 30 सितंबर को महाराष्ट्र के लातूर में जबरदस्त भूकंप आने से हजारों लोगों की मौत हो गई थी और वह भी 30 सितंबर का ही दिन था जब जोधपुर के एक मंदिर में भगदड़ मचने से सैकड़ों श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी। वहीं, केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की एक विशेष अदालत ने छह दिसम्बर 1992 को अयोध्या में बाबरी मस्जिद ढहाए जाने के मामले में बहुप्रतीक्षित फैसला सुनाते हुए सभी आरोपियों को 2020 में 30 सितंबर के दिन बरी कर दिया था। इस मामले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी, पूर्व केंद्रीय मंत्री मुरली मनोहर जोशी और उमा भारती, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह, राम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास और सतीश प्रधान सहित 32 लोगों को बरी किया गया था।

देश-दुनिया के इतिहास में 30 सितंबर की तारीख में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है:-

1687 : औरंगजेब ने हैदराबाद के गोलकुंडा के किले पर कब्जा किया।1870 : फ्रांस के भौतिक वैज्ञानिक ज्यां पेरिन का जन्म। उन्हें 1926 में भौतिकी के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।1993 : महाराष्ट्र के लातूर में भूकंप से 10,000 लोगों की मौत। अपुष्ट खबरों में 28,000 लोगों के मारे जाने की बात कही गई। भूकंप का केन्द्र जबलपुर के 350 मील दक्षिण-पश्चिम में था।1994 : अंतरिक्ष शटल एन्डेवर छह अंतरिक्ष यात्रियों के साथ 11 दिन के अभियान पर रवाना।1996 : तमिलनाडु की राजधानी मद्रास का नाम बदलकर चेन्नई कर दिया गया।1996 : श्रीलंका की सेना ने तमिल छापामारों के एक गढ़ पर कब्जा किया। आठ दिन के संघर्ष में 900 लोगों की मौत।2000 : आस्ट्रेलिया की मैरी जोन्स सिडनी ओलंपिक में महिलाओं की 1600 मीटर रिले में स्वर्ण और 400 मीटर रिले में कांस्य पदक जीतकर किसी एक ओलंपिक की पांचों ट्रैक स्पर्धाओं में पदक जीतने वाली पहली महिला बनीं। हालांकि, आईओसी ने स्टेरॉयड के इस्तेमाल के कारण जोन्स के पांच पदक वापस ले लिए।2005 : डेनमार्क के एक अखबार ने पैगम्बर मोहम्मद साहब का कार्टून छापा, जिसका दुनियाभर के मुसलमानों ने कड़ा विरोध किया।2008 : जोधपुर के एक हिंदू मंदिर में बम की अफवाह फैलने के बाद मची भगदड़ में 224 लोगों की मौत।2009 : पश्चिमी इंडोनेशिया में 7.6 तीव्रता का भूकंप आने से 1100 लोगों की मौत।2020 : भारत ने ओडिशा स्थित एक प्रक्षेपण स्थल से ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफल प्रायोगिक परीक्षण किया।2020 : बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में सीबीआई की एक विशेष अदालत ने सभी 32 अभियुक्तों को बरी किया। 

टॅग्स :हिस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत‘बाबुल मोरा नैहर छूटो ही जाए’ और वाजिद अली शाह का कलकत्ता

विश्वInternational Women's Day 2026: 8 मार्च ही क्यों? जानें अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का गौरवशाली इतिहास और इस साल की थीम

विश्वInternational Women’s Day 2026: कौन थी क्लारा जेटकिन? वो क्रांतिकारी चेहरा, जिसने दुनिया को 'महिला दिवस' का विचार दिया

विश्वकुरोसावा की राशोमन, जॉर्जेस सीमेनॉन की किताबें और नीचा नगर

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर