लाइव न्यूज़ :

Today Top News: भारत में कोरोना के मरीज 19 हजार के करीब, ट्रंप का ऐलान- अमेरिका में 60 दिनों तक इमिग्रेशन सस्‍पेंड, पढ़ें 5 बड़ी खबरें

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 22, 2020 06:48 IST

दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,603 मामलों में मरीजों का इलाज चल रहा है। अब तक कोरोना वायरस के कारण राजधानी में 47 लोगों की मौत हो चुकी है।

Open in App
ठळक मुद्देएएफपी के मुताबिक अमेरिका में कोरोना वायरस के चलते पिछले 24 घंटों में 2700 से अधिक लोगों की मौत हो गई है पाकिस्तान के पीएम इमरान खान की कोरोना वायरस के संक्रमण की जांच हुई है। जिसकी रिपोर्ट 24 घंटे बाद आएगी।

भारत में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या 18,985 हुई, 603 लोगों की मौत

भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) का कहर जारी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या 18985 हो गई है। कोरोना से अब तक 603 लोगों की मौत हुई है। 3260 मरीज इससे ठीक हो गए हैं। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1329 नए मामले सामने आए हैं और 44 लोगों की मौत हुई है। 

डोनाल्‍ड ट्रंप ने कहा- अमेरिका में 60 दिनों तक इमिग्रेशन सस्‍पेंड, नहीं बस सकेंगे बाहरी

कोरोना वायरस से संकट के बीच अमेरिका ने 60 दिनों के लिए अप्रवासन (immigration) को रोकने का फैसला लिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार सुबह इसकी जानकारी दी है। अमेरिका में अब अगले 60 दिनों तक किसी भी बाहरी व्यक्ति को बसने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

ट्रंप ने सोमवार रात ट्वीट कर कहा था, ‘‘अदृश्य दुश्मन के हमले के मद्देनजर, साथ ही हमारे महान अमेरिकी नागरिकों की नौकरियों को बचाने के लिए, मैं बाहरी लोगों के संयुक्त राज्य अमेरिका में प्रवास के लिये आने को अस्थाई रूप से निलंबित करने के लिए एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर करूंगा।’

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का हुआ कोरोना टेस्ट, 24 घंटे में रिपोर्ट 

एक प्रख्यात परोपकारी में कोविड-19 की पुष्टि होने के बाद पाकिस्तान के पीएम इमरान खान की कोरोना वायरस के संक्रमण की जांच हुई है। जिसकी रिपोर्ट 24 घंटे बाद आएगी। इदी फाउंडेशन के अध्यक्ष और दिवंगत परोपकारी अब्दुल सत्तार इदी के बेटे फैज़ल इदी ने पिछले हफ्ते इमरान खान से मुलाकात की थी। 

खान के निजी चिकित्सक और शौकत खानम स्मारक कैंसर अस्पताल के सीईओ फैज़ल सुल्तान ने संवाददाताओं को बताया कि खान की कोविड-19 के लिए जांच होगी। सुल्तान ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री खान की कोरोना वायरस की जांच होगी ताकि दर्शाया जा सके कि वह देश के जिम्मेदार नागरिक हैं। हम सभी प्रोटोकॉल का पालन करेंगे और इसी मुताबिक अनुशंसाएं करेंगे।’’  प्रोटोकॉल के तहत कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्ति से मिलने वाले के लिये खुद पृथक वास में जाने की अनुशंसा है। 

दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पूरी तरह सील, पास होने पर ही आने-जाने की इजाजत 

कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए दिल्ली-नोएडा बॉर्डर को पूरी तरह सील कर दिया गया। गौतमबुद्ध नगर के डीएम ने यह आदेश जारी किया है। जिलाधिकारी का यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है. जिलाधिकारी ने यह कदम स्वास्थ्य विभाग की सलाह पर उठाया है। पास वाले लोगों को ही आने-जाने की इजाजत होगी।  

अमेरिका में पिछले 24 घंटों में 2700 लोगों की मौत, मरने वालों की संख्या पहुंची 44 हजार के पार

एएफपी के मुताबिक अमेरिका में कोरोना वायरस के चलते पिछले 24 घंटों में 2700 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। बीते दिन जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने बताया था कि कोविड-19 के कारण अमेरिका में मरने वालों की संख्या 42,094 तक पहुंच गई है और 7,50,000 से अधिक मामलों की पुष्टि हुई है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियाडोनाल्ड ट्रम्पअमेरिकाइमरान खानपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला