लाइव न्यूज़ :

"बंगाल में गुंडाराज रोकने के लिए ममता बनर्जी को मुख्यमंत्री से 'पूर्व' मुख्यमंत्री बनाना होगा", सुवेंदु अधिकारी ने कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: September 25, 2023 10:13 IST

बंगाल में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को घेरते हुए कहा कि यहां के 'गुंडाराज' को खत्म करना है तो ममता बनर्जी को मुख्यमंत्री से 'पूर्व' मुख्यमंत्री बनना होगा।

Open in App
ठळक मुद्देबंगाल में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को घेरते हुए किया जबरदस्त हमलाबंगाल में 'गुंडाराज' खत्म करना है तो ममता बनर्जी को मुख्यमंत्री से 'पूर्व' मुख्यमंत्री बनाना होगाअधिकारी ने कहा कि बंगाल की जनता बुआ और भतीजे को हटाना चाहती है तो वो भाजपा को वोट देगी

पूर्व मेदिनीपुर: पश्चिम बंगाल में तृणमूल सरकार के खिलाफ विधानसभा में भाजपा की अगुवाई करने वाले नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के शासन को घेरते हुए कहा कि बंगाल में चल रहे 'गुंडाराज' को खत्म करने के लिए ममता बनर्जी को मुख्यमंत्री से 'पूर्व' मुख्यमंत्री बनने की जरूरत है।

उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र का हवाला देते हुए कहा कि नंदीग्राम के लोग दिखाएंगे कि कैसे मुख्यमंत्री को 'पूर्व' मुख्यमंत्री बनाया जाता है। भाजपा नेता अधिकारी ने पूर्व मेदिनीपुर में पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "बंगाल में भयानक किस्म का गुंडाराज चल रहा है। इसे खत्म करने के लिए ममता बनर्जी को मुख्यमंत्री से 'पूर्व' मुख्यमंत्री बनना होगा।"

सुवेंदु ने आगे कहा, "अगर नंदीग्राम के लोगों ने भी ममता बनर्जी को वोट दिया होता तो शायद उन्हें भी नौकरियां दी जाती लेकिन उन्होंने पश्चिम बंगाल के लिए ममता बनर्जी के खिलाफ वोट दिया। नंदीग्राम के लोग जानते हैं कि ममता बनर्जी को कैसे रोकना है।''

अधिकारी ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस को रोकने के लिए टॉक शो का आयोजन करना या फिर भाषणों का आयोजन करना काफी नहीं होगा। हमें लोगों की मदद से ममता बनर्जी को रोकना है।"

भाजपा नेता अधिकारी ने कहा, "कोलकाता के लोग सोचते हैं कि दुर्गापूजा सिर्फ एक त्योहार है, हमें लगता है कि दुर्गापूजा सनातन हिंदूओं के लिए एक विश्वास और परंपरा है। दरअसल यहां पर एक अंतर है, जो लोग बार्टमैन या आनंद बाजार पढ़ते हैं, वे हमारी मदद नहीं करेंगे। उन्हें जागने के लिए समय चाहिए।"

उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा भी था कि देश के लोग सोचते थे कि बंगाल से सीपीएम की सत्ता से नहीं हटाया जा सकता है लेकिन ऐसी धारणा को नंदीग्राम के लोगों ने ही गलत साबित कर दिया था।

अधिकारी ने कहा, "एक समय हम सभी सोचते थे कि सीपीएम यहां से नहीं जाएगी। लेकन वो चले गए और उस भूकंप का केंद्र नंदीग्राम था। भविष्य में ममता बनर्जी भी जाएंगे और उसका केंद्र भी नंदीग्राम ही होगा।

उन्होंने कहा, "बंगाल में लोगों के सामने दो रास्ते हैं, या तो चोरों को रखें या उन्हें हटा दें। अगर वे उन्हें रखना चाहते हैं तो वे बुआ और भतीजे को वोट देंगे, अगर वे उन्हें हटाना चाहते हैं तो भाजपा को वोट देंगे।"

टॅग्स :शुभेंदु अधिकारीममता बनर्जीTrinamool Congressपश्चिम बंगालनंदिगमाBJPnandigama-ac
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’