लाइव न्यूज़ :

प्रदूषण में कमी लाने के लिए गोपाल राय ने दिल्ली के लोगों से वाहनों के उपयोग में कमी लाने की अपील की

By भाषा | Updated: September 30, 2021 18:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 सितंबर दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बृहस्पतिवार को महानगर के निवासियों से अपील की कि वाहन से होने वाले प्रदूषण में कमी लाने के लिए वाहनों के उपयोग में कमी लाएं।

मंत्री ने रहवासी कल्याण संगठनों (आरडब्ल्यूए), गैर सरकारी संगठनों और प्रदूषण नियंत्रण पर पर्यावरण क्लबों के साथ बैठक की। दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति और पर्यावरण विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी बैठक में शिरकत की।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम इन संगठनों से अपने प्रयासों पर राय और उनके सुझाव जानना चाहते थे। अधिकतर लोगों ने कहा कि ‘रेड लाइट ऑन गड्डी ऑफ’ अभियान जारी रखा जाना चाहिए।’’

राय ने कहा कि यह सुझाव दिया गया कि सभी आरडब्ल्यूए कार पूलिंग को बढ़ावा दें। निवासी अपने काम की योजना बनाएं और वाहनों से आने-जाने में इसी मुताबिक कमी लाएं जिससे वाहनों से होने वाले प्रदूषण में कमी आएगी। उन्होंने कहा कि सुरक्षा गार्ड को हीटर मुहैया कराया जाना चाहिए ताकि वे जैव ईंधन नहीं जलाएं।

मंत्री ने प्रदूषण नियंत्रण के उपाय पर सरकार को सुझाव देने के लिए ई-मेल आईडी की भी शुरुआत की।

दिल्ली सरकार ने महानगर में एक जनवरी 2022 तक पटाखों की बिक्री और उन्हें फोड़ने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया है। इसने धूल प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए निर्माण एवं ध्वस्तीकरण स्थलों के लिए विस्तृत दिशानिर्देश जारी किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए