लाइव न्यूज़ :

देश को अंखड रखने के लिये संविधान की मूल भावना का पालन करना चाहिए : गहलोत

By भाषा | Updated: August 15, 2021 12:05 IST

Open in App

जयपुर, 15 अगस्त राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को कहा कि देश को अंखड बनाये रखने के लिये लोगों को संविधान की मूल भावना का पालन करना चाहिए।

गहलोत ने 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए युवाओं से संविधान की रक्षा करने की अपील की।

उन्होंने कहा, ‘‘74 साल का सफ़र तय करते-करते हम यहां तक पहुंचे हैं। आज हम उन ज्ञात-अज्ञात शहीदों को, सैनिकों को याद करते हैं, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सबकुछ कुर्बान कर दिया। महात्मा गांधी की रहनुमाई में, पंडित जवाहर लाल नेहरू, सरदार वल्लभ भाई पटेल, मौलाना अबुल कलाम आजाद जैसे नेताओं ने जिस तरह संघर्ष किया, वह बेमिसाल था।’’

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने अपने प्राणों को न्योछावर कर दिया परन्तु खालिस्तान नहीं बनने दिया, वहीं पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी भी उपमहाद्वीप में शांति स्थापित करने की भावना रखते थे और उन्होंने भी अपने प्राण गंवाए।’’

गहलोत ने कहा कि नई पीढ़ी को संविधान की रक्षा के लिये कार्य करना चाहिए ताकि दिवंगत प्रधानमंत्री राजीव गांधी के 21वीं सदी में हिंदुस्तान को विकसित राष्ट्रों की श्रेणी में लाने के सपने को पूरा किया जा सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए