लाइव न्यूज़ :

कृषि कानूनों के फायदे बताने के लिए योगी ने किया गाजर के हलवे और खीर का जिक्र

By भाषा | Updated: February 25, 2021 20:13 IST

Open in App

लखनऊ, 25 फरवरी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को केन्द्र के नए कृषि कानूनों का फायदा बताने के लिए बलिया जिले में बनने वाले मशहूर काली गाजर के हलवे और चंदौली के काले चावल से बनी खीर का जिक्र किया।

मुख्यमंत्री ने विधान परिषद में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के अभिभाषण पर चर्चा का जवाब देते हुए नए कृषि कानूनों का जिक्र किया।

उन्होंने कहा, ‘‘बलिया के एक सदस्य ने मुझे बताया कि विधानसभा में विपक्ष के नेता राम गोविंद चौधरी के विधानसभा क्षेत्र बांसडीह में कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग की जा रही है। वहां रामरतन नाम का एक मिठाई दुकानदार है, जिसका काली गाजर का हलवा पिछले कई दशकों से बहुत मशहूर है। उसने किसानों से गाजर खरीदने के लिए अनुबंध किया है।’’

उन्होंने कहा कि गाजर के बीज बोने के वक्त वह अनुबंध किया गया था और फसल तैयार होने पर उसे पूरा का पूरा खरीद लिया गया।

योगी ने चंदौली में पैदा होने वाले काले चावल से तैयार खीर का भी ज़िक्र किया। उन्होंने कहा कि चंदौली के किसानों ने काले चावल की खेती शुरू की। यह सबसे ज्यादा प्रोटीनयुक्त चावल है और यह उत्तर प्रदेश का एक ब्रांड है।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘सपा सदस्य शतरुद्र प्रकाश ने एक बार मुझसे कहा कि क्या आपने काले चावल से बनी खीर खाई है। जब मैं वाराणसी गया तो अपनी पार्टी के कार्यकर्ता से कहा कि काले चावल की खीर लाओ।’’

योगी ने कहा कि वह इस बात से दुखी और आश्चर्यचकित हैं कि विपक्ष नए कृषि कानूनों को लेकर किसानों को भ्रमित कर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्रिकेटDC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी जीत, MI को घर में दी मात!

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए