लाइव न्यूज़ :

सोशल मीडिया ने फैलायी झूठी अफवाह, टीएन शेषन के निधन की खबर झूठ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 8, 2019 13:16 IST

1955 बैच के आईएएस अधिकारी रहे टीएन शेषन 1990-96 तक देश के मुख्य चुनाव आयुक्त थे। चुनाव आयुक्त के रूप में उन्होंने कई सुधारों को भी लागू किया था। बीते कुछ दिनों से वह अपनी पत्नी जयलक्ष्मी के साथ चेन्नै के एक ओल्ड ऐज होम में रह रहे में हैं।

Open in App

कठोर निर्णय से अपनी पहचान बनाने वाले पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त टीएन शेषन एक बार चर्चा में हैं। सोशल मीडिया में उनकी मौत की अफवाहें फैल रही हैं, जबकि सच्चाई यह है कि 31 मार्च को उनकी पत्नी जयालक्ष्मी का निधन हुआ है। कुछ शरारती लोगों द्वारा शनिवार से सोशल मीडिया पर टीएन शेषन को श्रद्धांजलि दी जा रही है। 

अफवाह को खत्म करने के लिए कई लोगों ने ट्वीट करके यह जानकारी दी है कि शेषन पूरी तरह से स्वस्थ्य हैं। इसके बाद उन्हें श्रद्धांजलि देने वाले लोगों ने माफी मांग ली। 

गौरतलब है कि 1955 बैच के आईएएस अधिकारी रहे टीएन शेषन 1990-96 तक देश के मुख्य चुनाव आयुक्त थे। चुनाव आयुक्त के रूप में उन्होंने कई सुधारों को भी लागू किया था। बीते कुछ दिनों से वह अपनी पत्नी जयलक्ष्मी के साथ चेन्नै के एक ओल्ड ऐज होम में रह रहे में हैं।

15 दिसंबर को ही गुरुकुलम के ओल्ड ऐज होम में टीएन शेषन का 85वां जन्मदिन मनाया गया था। शेषन से पहले सोशल मीडिया पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन की झूठी खबरें भी फैल चुकी हैं। आपको बता दें कि टीएन शेषन 1990-96 तक देश के मुख्य चुनाव आयुक्त थे। 

चुनाव आयुक्त के तौर पर उन्हें कई सुधारों का श्रेय दिया जाता है। शेषन के निधन की झूठी खबर कई दिनों से सोशल मीडिया पर चल रही है। न केवल तथ्य जाँच करने वाली वेबसाइट बल्कि मुख्यधारा के मीडिया ने भी प्रमुखता से इस खबर को खारिज कर दिया। इस सूची में सूचना एवं प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी का नाम भी आता है। स्मृ्ति ईरानी ने डॉ. जितेंद्र सिंह के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए अपनी संवेदना व्यक्त की थी। 

जितेंद्र सिंह उत्तर पूर्वी क्षेत्र के विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हैं। जीतेन्द्र सिंह ने लिखा था, "टीएम शेषन का 6 अप्रैल को निधन हो गया। उनकी पत्नी का एक दिन पहले निधन हो गया था। उनके बच्चे नहीं हैं। एक ईमानदार कैबिनेट सचिव और बाद में मुख्य चुनाव आयुक्त रहकर उन्होंने मिसाल कायम कीं। कई तरह से यह एक युग की समाप्ति है।" हालांकि दोनों ट्वीट्स को अब हटा दिया गया है।

टॅग्स :सोशल मीडियावायरल कंटेंट
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: कर्नाटक के मंदिर में प्री-वेडिंग शूट करना पड़ा भारी, स्थानीय लोगों ने फोटोग्राफर को पीटा; 7 गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर