लाइव न्यूज़ :

18 अगस्त को नेताजी की ‘पुण्यतिथि’ के तौर पर मनाने के लिए टीएमसी ने कांग्रेस की आलोचना की

By भाषा | Updated: August 18, 2021 21:35 IST

Open in App

टीएमसी ने बुधवार को कांग्रेस की तरफ से जारी एक बयान पर आपत्ति जताई जिसमें 18 अगस्त को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की पुण्यतिथि के रूप में मनाने की बात कही गई है। साथ ही इसने कांग्रेस से बंगालियों की भावनाएं ‘‘आहत’’ नहीं करने के लिए कहा। नेताजी सुभाष चंद्र बोस आज ही के दिन 1945 में लापता हो गए थे। कुछ इतिहासकारों का मानना है कि वह ताईवान में विमान दुर्घटना में मारे गए थे जबकि कुछ का दावा है कि वह दुर्घटना में बच गए थे और जीवन का शेष समय उन्होंने अज्ञातवास में बिताया। कांग्रेस नेतृत्व ने नेताजी की एक तस्वीर ट्वीट की जिसमें 18 अगस्त 1945 को उनके निधन का दिन बताया गया। पार्टी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘‘हम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के नायक को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। महान स्वतंत्रता सेनानी, महान देशभक्त और भारत माता के सच्चे सपूत। देश के प्रति उनके योगदान को याद रखा जाएगा।’’ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेतृत्व ने कहा कि कांग्रेस को बिना पुख्ता सबूत के इस तरह की टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। टीएमसी के महासचिव और प्रवक्ता कुणाल घोष ने ट्वीट किया, ‘‘इस ट्वीट पर कड़ी आपत्ति जताता हूं। निधन की इस तारीख की पुष्टि नहीं हुई है। कांग्रेस और भाजपा ने नेताजी के अंतिम क्षणों के बारे में वास्तविक तथ्यों का पता लगाने का प्रयास नहीं किया। पहले निधन को साबित कीजिए। गोपनीय दस्तावेजों को प्रकाशित कीजिए।’’ बाद में घोष ने संवाददाताओं से कहा कि इस तरह की टिप्पणी ‘‘न केवल बंगालियों की भावनाओं को आहत करती है’’ बल्कि भारत के महान सपूत के प्रति अपमान को भी दर्शाती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए