लाइव न्यूज़ :

"पीठ पर जोरदार घूंसे मारेंगे, अगर..." विपक्षी दलों को टीएमसी नेता सौगत रॉय ने दी चेतावनी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 4, 2022 07:34 IST

यह पहली बार नहीं है कि टीएमसी नेता सौगत रॉय ने विपक्षी दलों को ऐसी चेतावनी दी है। इससे पहले भी वह इस तरह के बयान दे चुके है।

Open in App
ठळक मुद्देटीएमसी नेता सौगत रॉय ने विपक्षी दलों को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि हर टीएमसी नेता को चोर कहने पर घूंसे मारे जाएंगे। इस पर भाजपा ने पलटवार किया है और घोटालों से जुड़े सवाल भी पूछे है।

कोलकाता: तृणमूल कांग्रेस के सांसद सौगत रॉय ने शनिवार को विपक्षी दलों को यह चेतावनी देकर नया विवाद खड़ा कर दिया कि तृणमूल कांग्रेस के हर नेता पर ‘‘चोर’’ होने का ठप्पा लगाने वालों को पार्टी कार्यकर्ता ‘‘पीठ पर घूंसे मारेंगे।’’ 

सौगत रॉय ने क्या कहा

रॉय ने उत्तरी कोलकाता के दमदम में एक बैठक में कहा कि अगर विपक्षी दल - भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), कांग्रेस और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा)- पूर्व मंत्री एवं पार्टी से निलंबित नेता पार्थ चटर्जी को निशाना बनाते हैं, तो वह इस पर आपत्ति नहीं जताएंगे, लेकिन उन्हें हर तृणमूल नेता पर ‘चोर’ का ठप्पा लगाने की ‘‘भूल’’ नहीं करनी चाहिए। 

भाजपा ने किया पलटवार

रॉय ने विपक्ष को चेतावनी देते हुए कहा, ‘‘यदि आप इस प्रकार की टिप्पणी करते हैं, तो अपनी पीठ पर जोरदार घूंसों के लिए तैयार हो जाइए। फिर शिकायत मत करना।’’ इस भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने पलटवार करते हुए कहा कि रॉय ने तृणमूल में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए यह टिप्पणी की है। 

रॉय ने कहा, ‘‘अगर हमारी नेता ममता बनर्जी को भ्रष्टाचार की रानी के रूप में वर्णित किया जाता है, तो आपको (विपक्ष) नहीं पता कि पार्टी कार्यकर्ता नाराजगी में कैसी प्रतिक्रिया देंगे। जब लोग उग्र हो जाते हैं, तो वे अप्रत्याशित तरीके से प्रतिक्रिया देते हैं।’’ 

इससे पहले भी टीएमसी नेता दे चुके है ऐसे बयान

इस संबंध में विभिन्न टीवी समाचार चैनल पर प्रसारित फुटेज की स्वतंत्र रूप से टिप्पणी नहीं करता है। रॉय ने एक महीने पहले एक बैठक में यह कहकर विवाद खड़ा कर दिया था कि यदि विपक्ष तृणमूल पर चोरों की पार्टी होने का ठप्पा लगाता है, तो आलोचकों की चमड़ियों से जूते बनाए जाएंगे। 

उन्होंने कुछ दिनों बाद एक अन्य बैठक में कहा था कि विपक्ष में जो लोग तृणमूल कार्यकर्ताओं पर ‘चोर’ होने का ठप्पा लगाते हैं, उन्हें पार्टी कार्यकर्ता उनके इलाकों से बाहर निकाल देंगे। 

दिलीप घोष ने उठाया सवाल

मामले में बोलते हुए घोष ने कहा, ‘‘मैं सौगत दा से पूछता हूं कि क्या आपकी पार्टी के लोगों को तब बुरा नहीं लगता, जब एक के बाद एक तृणमूल नेता को नौकरी संबंधी घोटालों और पशु तस्करी के मामलों में गिरफ्तार किया जाता है, जब तृणमूल पंचायत और नगर पालिका के पदाधिकारी केंद्रीय ग्रामीण परियोजनाओं से धन लूटते हैं और जरूरतमंदों को वंचित करते हैं?’’  

टॅग्स :पश्चिम बंगालटीएमसीMamta Banerjeeकांग्रेसएसएससी घोटालाCongressLeft FrontSSC ScamPartha Chatterjee
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष