लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Election 2024: ममता को बड़ा झटका, मिमी चक्रवर्ती ने दिया इस्तीफा

By धीरज मिश्रा | Updated: February 15, 2024 16:55 IST

Lok Sabha Election 2024: पश्चिम बंगाल में ममता सरकार को बड़ा झटका लगा है। टीएमसी की सांसद मिमी चक्रवर्ती ने सांसद पद से इस्तीफा दे दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देटीएमसी की सांसद मिमी चक्रवर्ती ने सांसद पद से इस्तीफा दिया मिमी चक्रवर्ती ने अपना इस्तीफा ममता बनर्जी को भेजा मिमी ने कहा दीदी जो कहेंगी उसके बाद मैं आगे की प्रक्रिया को पूरा करूंगी

Lok Sabha Election 2024:पश्चिम बंगाल में ममता सरकार को बड़ा झटका लगा है। टीएमसी की सांसद मिमी चक्रवर्ती ने सांसद पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को सौंप दिया है।

उन्होंने इस्तीफा देने के बाद बताया है कि वह स्थानीय नेतृत्व से खुश नहीं हैं। उन्होंने कहा कि हां मैंने इस्तीफा दे दिया है। लेकिन मेरा इस्तीफा अभी स्वीकार नहीं हुआ है। राजनीति मेरे लिए नहीं है, यहां राजनीति पर अगर आप किसी की मदद कर रहे हैं तो आपको उसका प्रचार करना होता है।

राजनीत के साथ-साथ मैं एक अभिनेता के रूप में भी कार्य करती हूं, मेरा दायित्व दोनों तरफ एक समान बनता है, अगर कोई राजनीति में आता है तो आप काम करें या न करें आपको भला-बुरा कहा जाता है। मुझे जो परेशानी है उसे लेकर मैंने ममता बनर्जी से बात की है। जिस पार्टी ने मुझे आगे आने का मौका दिया मैं अपने इस्तीफे की जानकारी उन्हें पहले देना चाहती हूं। 

साल 2022 में भी इस्तीफा देने की बात बताई थी

मिमी चक्रवर्ती ने कहा कि 2022 में भी मैंने एक बार अपने सांसद पद से इस्तीफे को लेकर दीदी से बात की थी, तब उन्होंने इसे नामंज़ूर कर दिया था। उन्होंने कहा कि चूंकि मैंने अभी इस्तीफा दे दिया है तो आगे दीदी जो कहेंगी उसके बाद मैं आगे की प्रक्रिया को पूरा करूंगी।

यहां बताते चले कि मिमी चक्रवती ने साल 2019 में टीएमसी की टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ा था। उन्होंने जादवपुर सीट से जीत हासिल की थी। मिमी राजनीति में आने से पहले मशहूर अभिनेत्री रहीं हैं। उन्होंने 2012 में फिल्म चैंपियन से करियर की शुरुआत की थी। वह 25 से ज्यादा सफल फिल्मों में अहम भूमिका निभा चुकी हैं।

टॅग्स :पश्चिम बंगालटीएमसीMamta Banerjee
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतBengal SIR: समीक्षा प्रक्रिया के बाद पूर्व सांसद तरुण मंडल का नाम मतदाता सूची से हटा

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो