लाइव न्यूज़ :

काली विवाद: टीएमसी ने किया किनारा, महुआ मोइत्रा ने पार्टी को ट्विटर पर किया अनफॉलो, जानिए सबकुछ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 6, 2022 15:27 IST

टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'काली' के पोस्टर को लेकर विवादित बयान दिया था। पार्टी ने बयान से दूरी बना ली।

Open in App
ठळक मुद्देहर व्यक्ति को अपने तरीके से देवी-देवताओं की पूजा करने का हक हैभाजपा ने बयान को लेकर कड़ा प्रहार किया देवी काली मांस भक्षण करने वाली एवं मदिरा स्वीकार करने वाली देवी हैं

कोलकाता: डॉक्यूमेंट्री फिल्म काली के पोस्टर को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। इस पोस्टर को लेकर कई नेता भी अपनी प्रतिक्रिया दे चुके हैं। टीमएसी सांसद महुआ मोइत्रा ने इस पोस्टर के सामने आने के बाद कहा था कि मां काली उनके लिए मांस खाने वाली, शराब पीने वाली देवी हैं।

तृणमूल कांग्रेस ने मोइत्रा के बयान से दूरी बनाते हुए उसकी निंदा की। पार्टी ने ट्वीट किया, ‘महुआ मोइत्रा द्वारा देवी काली पर की गयी टिप्पणी एवं व्यक्त किये गये विचार उन्होंने निजी तौर पर दिये हैं और पार्टी उसपर किसी भी तरीके से मुहर नहीं लगाती है। तृणमूल कांग्रेस ऐसी टिप्पणी की कड़ी निंदा करती है।’ अब महुआ मोइत्रा ने ट्विटर पर टीएमसी को अनफॉलो कर दिया है।

क्या था महुआ मोइत्रा का बयान ?

सांसद महुआ मोइत्रा ने कहा था कि मां काली उनके लिए मांस खाने वाली देवी है। बाद में उन्होने सफाई दी कि जब आप सिक्किम जाते हैं, तो आप देखेंगे कि वे देवी काली को व्हिस्की चढ़ाते हैं लेकिन अगर आप यूपी में जाते हैं, तो वो इसे देवी का अपमान मानेंगे। महुआ मोइत्रा के इस बयान से टीएमसी ने दूरी बना ली थी। जिसके बाद मोइत्रा ने पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल को अनफॉलो कर दिया है। हालांकि वो पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को फॉलो कर रही हैं। 

बीजेपी ने की महुआ की गिरफ्तार्री की मांग

बंगाल विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने महुआ मोइत्रा की टिप्‍पणी की जमकर आलोचना की है। उन्होने कहा है कि टीएमसी हमेशा हिंदू देवी देवताओं का अपमान करती है। उन्‍होंने सीएम ममता बनर्जी से सांसद महुआ मोइत्रा पर कार्रवाई की मांग की है। उन्‍होंने सांसद महुआ की गिरफ्तारी की भी मांग की है। 

क्या है विवाद की वजह

बता दें कि फिल्म 'काली' के पोस्टर में मां काली को सिगरेट पीते दिखाया गया था। इसके साथ ही उनके एक हाथ में एलजीबीटी समुदाय का सतरंगा फ्लैग भी दिख रहा है। पोस्टर सोशल मीडिया पर जैसे ही शेयर किया गया उसके बाद से इसको लेकर विवाद शुरू हो गया। फिल्म को बैन करने की मांग भी उठने लगी है। इसी के साथ सोशल मीडिया पर कुछ लोग इसे हिंदू देवी का अपमान और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला बता रहे हैं। 

टॅग्स :महुआ मोइत्रापश्चिम बंगालटीएमसीBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?