लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल के इस विधायक को सता रहा हत्या कर डर, बनवाने लगे अपनी प्रतिमाएं, ताकि मौत के बाद भी लोग उन्हें याद करें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 15, 2020 15:05 IST

दक्षिण 24 परगना जिले के गोसाबा से दो बार के विधायक नासकर (71) ने तीन वर्ष पूर्व कुमारतुली के एक मूर्तिकार की सेवा ली ताकि वह उनकी आदमकद प्रतिमा बना सके।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस सुरक्षा में रह रहे टीएमसी विधायक को सता रहा हत्या का डरविधायक ने बनवाई अपनी ही मूर्ति, रोज घंटों करते हैं देखभाल

कोलकाताः पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के विधायक जयंत नासकर को भय है कि उनकी हत्या हो सकती है, इसलिए उन्होंने अपनी प्रतिमाएं बनवाई है ताकि मौत के बाद लोग उन्हें याद कर सकें। दक्षिण 24 परगना जिले के गोसाबा से दो बार के विधायक नासकर (71) ने तीन वर्ष पूर्व कुमारतुली के एक मूर्तिकार की सेवा ली ताकि वह उनकी आदमकद प्रतिमा बना सके।

नासकर ने कहा, ‘‘अलीपुर केंद्रीय सुधार गृह से चार अपराधी फरार हो गए। जब वे फिर से पकड़े गए तो उसके बाद उन्होंने स्वीकार किया कि स्थानीय नेताओं ने उनकी हत्या के लिए सुपारी दी थी। तत्कालीन जिला पुलिस अधीक्षक प्रवीण त्रिपाठी ने इस बारे में मुझे सूचना दी थी। इसके बाद राज्य सरकार ने मेरी सुरक्षा वाई श्रेणी में कर दी।’’ उनकी सुरक्षा में 11 पुलिसकर्मी तैनात रहते हैं।

उन्होंने पीटीआई से कहा, ‘‘इसके बाद मैंने अपनी प्रतिमा बनवाने का निर्णय किया ताकि अगर मेरी हत्या होती है तो ये प्रतिमाएं लोगों को मेरी याद दिलाती रहें।’’ तृणमूल कांग्रेस की स्थापना से ही इसके साथ जुड़े नासकर ने कहा कि उनके परिवार के सदस्य भी भयभीत हैं कि उनकी हत्या हो सकती है और उनसे फोन कर पूछते रहते हैं कि क्या सब कुछ ठीक है।

टॅग्स :टीएमसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'अब बंगाल की बारी': अमित शाह ने चुनावों से पहले टीएमसी के 15 साल के शासन पर जारी की चार्जशीट

भारतजय श्री राम, बंगाल में इस बार राम राज्य?, सुवेंदु अधिकारी ने कहा- सुशासन और नारी सुरक्षा हो, घुसपैठियों को भगाओ?

भारतबंगाल चुनाव: बीजेपी ने RG Kar रेप पीड़िता की मां रत्ना देबनाथ को दिया टिकट, जारी की 19 उम्मीदवारों की लिस्ट

भारतपश्चिम बंगाल के लोग घुटन महसूस कर रहे हैं?, असदुद्दीन ओवैसी ने कहा-हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी के साथ हाथ मिलाया, ताकि विकल्प मिले?

भारतWest Bengal Election 2026: चुनाव से पहले जारी हुई पहली SIR सप्लीमेंट्री वोटर लिस्ट, नामों की कटौती पर सस्पेंस बरकरार

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर