लाइव न्यूज़ :

शहीद दिवस कार्यक्रमः चिदंबरम, दिग्विजय, शरद पवार, सुप्रिया सुले और मनोज झा शामिल, कहा- 2024 को भाजपा को हराएंगे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 21, 2021 21:49 IST

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भाषण का लाइव प्रसारण हुआ जिसमें उन्होंने भाजपा विरोधी दलों से एकजुट होने का आह्वान किया।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा शासन को 2024 लोकसभा चुनाव में सत्ता से बाहर करने के लिए विपक्षी एकता का आह्वान किया। पार्टी प्रमुख के संबोधन को सुनने के लिए कोलकता में भारी भीड़ एकत्रित होती है।पंजाब, त्रिपुरा, तमिलनाडु, नयी दिल्ली, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, गुजरात और उत्तर प्रदेश में लाइव प्रसारण हुआ।

नई दिल्लीः कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा), राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और द्रमुक समेत विपक्षी दलों के नेता दिल्ली से तृणमूल कांग्रेस शहीद दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए।

 

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भाषण का लाइव प्रसारण हुआ जिसमें उन्होंने भाजपा विरोधी दलों से एकजुट होने का आह्वान किया। शहीद दिवस रैली को कोलकाता से ऑनलाइन संबोधित करते हुए बनर्जी ने नरेंद्र मोदी सरकार पर देश को ‘निगरानी वाला राष्ट्र’ बनाने का आरोप लगाया और ‘‘अधिपत्यवादी’’ भाजपा शासन को 2024 लोकसभा चुनाव में सत्ता से बाहर करने के लिए विपक्षी एकता का आह्वान किया।

तृणमूल कांग्रेस के वार्षिक राजनीतिक कार्यक्रम में पार्टी प्रमुख के संबोधन को सुनने के लिए कोलकता में भारी भीड़ एकत्रित होती है। लेकिन इस बार जो कार्यक्रम हुआ उसका पंजाब, त्रिपुरा, तमिलनाडु, नयी दिल्ली, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, गुजरात और उत्तर प्रदेश में लाइव प्रसारण हुआ।

कोलकाता में 1993 में आज के दिन तत्कालीन वाम मोर्चा सरकार के खिलाफ रैली में जमा हुए युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर पुलिस गोलीबारी में 13 लोगों की मौत हो गयी थी। बनर्जी उस समय कांग्रेस में थीं। उन 13 कार्यकर्ताओं की याद में तृणमूल कांग्रेस हर साल आज के दिन शहीद दिवस मनाती है।

कांग्रेस के पी. चिदंबरम और दिग्विजय सिंह, द्रमुक के तिरूचि शिवा, राकांपा के शरद पवार और सुप्रिया सुले, राजद के मनोज झा समेत विपक्षी दलों के नेता तृणमूल के शहीद दिवस कार्यक्रम में दिल्ली से शामिल हुए। दिल्ली में ममता के भाषण का प्रसारण एक बड़े पर्दे पर किया गया जो कांस्टीट्यूशन क्लब में लगाया गया था।

संसद के मानसून सत्र में शामिल होने के लिए दिल्ली आए हुए पार्टी के सांसद भी इस कार्यक्रम में शरीक हुए। तृणमूल ने कार्यक्रम में अपने मुखपत्र ‘जागो बांग्ला’ को नए नारे ‘एबार शपथ, चलो दिल्ली’ के साथ फिर से लांच किया। ममता बनर्जी के 25 जुलाई को चार दिन के लिए दिल्ली आने की संभावना है। 

टॅग्स :ममता बनर्जीटीएमसीकांग्रेसपी चिदंबरमशरद पवारआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत