लाइव न्यूज़ :

चुनावी फायदे के लिए टीएमसी गोवा में फर्जी वादे कर रही है : भाजपा

By भाषा | Updated: December 12, 2021 19:23 IST

Open in App

कोलकाता, 12 दिसंबर भाजपा ने गोवा में हर परिवार की एक महिला सदस्य को प्रति महीने पांच हजार रुपये देने का वायदा करने पर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर हमला बोला और कहा कि ममता बनर्जी नीत पार्टी चुनावी फायदे को ध्यान में रखते हुए लोगों को ‘‘फर्जी आश्वासन’’ दे रही है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने यह भी कहा कि टीएमसी ने पश्चिम तटीय राज्य में ‘‘नौकरियों के सृजन के बारे में बात नहीं की।’’

टीएमसी ने शनिवार को घोषणा की कि सत्ता में आने पर वह गोवा में ‘गृह लक्ष्मी’ योजना शुरू करेगी जो बंगाल के ‘लक्ष्मीर भंडार’ की तर्ज पर होगी और हर परिवार की महिला सदस्य को पांच हजार रुपये प्रति महीने दिए जाएंगे।

पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेन्दु अधिकारी और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा कि टीएमसी गोवा की महिलाओं को प्रति महीने पांच हजार रुपये क्यों देना चाहती है जबकि पार्टी बंगाल में महज 500 रुपये से लेकर 1000 रुपये तक दे रही है।

घोष ने कहा, ‘‘पांच हजार रुपये देने का वादा फर्जी है ताकि गोवा में वोट हासिल किए जा सकें। टीएमसी इसे कभी पूरा नहीं कर पाएगी। पार्टी का जो हाल त्रिपुरा में हुआ, वही हाल वहां (गोवा) होगा। यह धन कहां से आएगा?’’

गौरतलब है कि गोवा में अगले वर्ष की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए