लाइव न्यूज़ :

टीएमसी नेता बाबुल सुप्रियो ने सीएम ममता को जताया आभार, कहा-मुझे प्लेइंग 11 में मौका देने के लिए सभी को धन्यवाद

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 19, 2021 17:08 IST

भाजपा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो शनिवार को कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में शामिल हो गए थे। हाल में राजनीति छोड़ने की घोषणा की थी।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में में अपना आधिकारिक आवास खाली कर देंगे।केंद्रीय अर्धसैनिक कमांडो के सशस्त्र सुरक्षा कवच को घटाकर वाई श्रेणी का कर दिया है। राज्य के विकास के लिए काम करेंगे।

कोलकाताः टीएमसी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो नेपश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को धन्यवाद दिया। मुझे प्लेइंग 11 में मौका देने के लिए ममता दीदी, अभिषेक बनर्जी और टीएमसी का शुक्रिया। 

तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने के बाद संवाददाता सम्मेलन में बाबुल सुप्रियो ने कहा कि मुझे सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग की जा रही है। मैं पिछले 7 साल से राजनीति में हूं। मुझे लगा कि जनकल्याण के लिए (टीएमसी में शामिल होने पर) यह एक अच्छा अवसर है। मुझे उस पार्टी से प्यार और समर्थन मिला, जिसके साथ मेरे संबंध खराब थे।

भाजपा का साथ छोड़ पश्चिम बंगाल में सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) का दामन थामने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद बाबुल सुप्रियो ने रविवार को कहा कि जिंदगी ने सार्वजनिक मामलों से “रिटायर्ड हर्ट” (सक्रिय न रहने) होने की आशंका के बजाए उनके लिये एक नया रास्ता खोल दिया है।

सुप्रियो ने कहा कि उन्हें किसी को कुछ साबित नहीं करना है और वह 2014 में आसनसोल से भाजपा के टिकट पर सांसद बनने के बाद से ही जमीनी स्तर की राजनीति करते रहे हैं। यहां टीएमसी मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सुप्रियो ने कहा, “सार्वजनिक जीवन से रिटायर्ड हर्ट होने की संभावना के बजाए जिंदगी ने मेरे लिये एक नया रास्ता खोल दिया है।”

उन्होंने कहा, “मुझे उस पार्टी (टीएमसी) से काफी प्यार और समर्थन मिला है, जिसके साथ मेरे रिश्ते खराब रहे हैं।” केंद्रीय मंत्रिपरिषद से हटाए जाने के बाद कई हफ्तों तक कभी नरम तो कभी गरम तेवर दिखाने वाले भाजपा सांसद बाबुल सुप्रियो ने शनिवार को टीएमसी का दामन थामकर लोगों को चौंका दिया था। आसनसोल संसदीय सीट से दूसरी बार लोकसभा में प्रतिनिधित्व कर रहे सुप्रियो ने पूर्व में कहा था कि वह राजनीति छोड़ देंगे। हालांकि, भाजपा नेतृत्व ने बाद में उन्हें लोकसभा का सदस्य बने रहने के लिये मना लिया था।

टॅग्स :बाबुल सुप्रियोपश्चिम बंगालममता बनर्जीटीएमसीBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो