लाइव न्यूज़ :

टीएमसी ने चुनाव आयोग से सीआरपीएफ कर्मियों की शिकायत की, महिलाओं से अभद्रता का आरोप

By भाषा | Updated: April 1, 2021 19:57 IST

Open in App

कोलकाता, एक अप्रैल तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों ने बंगाल के नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र में एक मतदान केंद्र पर महिला मतदाताओं के साथ ‘‘बदतमीजी’’ की। टीएमसी ने चुनाव आयोग से अपील की कि ऐसे जवानों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाए।

चुनाव आयोग को लिखे पत्र में सत्तारूढ़ दल ने दावा किया कि नंदीग्राम के मतदान केंद्र संख्या 197 पर तैनात सीआरपीएफ कर्मियों को अनुपयुक्त व्यवहार करते और कुछ महिलाओं को धमकाते हुए भी देखा गया।

पत्र में कहा गया है कि चुनावी ड्यूटी पर तैनात सीआरपीएफ कर्मियों का इस तरह का आचरण ‘‘भेदभाव वाला है जो तृणमूल के प्रति उनके पूर्वाग्रह को दर्शाता है।’’

पार्टी ने मांग की कि मतदान केंद्र पर ‘‘दुर्व्यवहार’’ करने वाली सुरक्षा टीम को तुरंत हटाया जाए और आरोपी कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

इससे पहले नंदीग्राम से टीएमसी की उम्मीदवार और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने संवाददाताओं से कहा कि भाजपा नेताओं के इशारे पर क्षेत्र में बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा हुआ है और केंद्रीय बल धोखाधड़ी को रोकने के लिए कुछ नहीं कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्रिकेटDC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी जीत, MI को घर में दी मात!

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए