लाइव न्यूज़ :

तिवारी ने कृषि कानूनों पर ‘शंकाएं’ दूर करने के वास्ते केजरीवाल को अपने निवास पर आमंत्रित किया

By भाषा | Updated: December 26, 2020 15:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 दिसंबर भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने शनिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अपने निवास पर आमंत्रित किया और केंद्र के तीन नये कृषि कानूनों के लाभ बताने तथा उनके "संदेहों" को दूर करने की पेशकश की।

आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक केजरीवाल ने शुक्रवार को दावा किया था कि नए कृषि कानूनों से किसानों को किसी भी तरह का लाभ नहीं होगा बल्कि नुकसान ही होगा।

मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए तिवारी ने कहा कि केजरीवाल किसी को भी अपने घर में प्रवेश नहीं करने देते और जन प्रतिनिधियों से मिलने से परहेज करते हैं।

हाल ही में, भाजपा शासित नगर निगमों के तीन महापौर और अन्य नेता मुख्यमंत्री आवास के बाहर 13 दिनों तक धरने पर बैठे रहे। लेकिन केजरीवाल ने उनसे मुलाकात नहीं की थी।

तिवारी ने केजरीवाल को ट्वीट कर उन्हें रविवार की दोपहर तीन बजे लुटियंस दिल्ली में मदर टेरेसा क्रेसेंट के अपने आधिकारिक निवास पर आमंत्रित किया और मीडिया के सामने कृषि कानूनों का लाभ बताने की पेशकश की।

भाजपा नेता ने अपने ट्वीट में कहा, "आइए, किसानों के हित के लिए रचनात्मक राजनीति करें।"

केजरीवाल और उनकी पार्टी ने कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों का समर्थन किया है।

केजरीवाल ने शुक्रवार को ट्वीट किया था, ‘‘भाजपा कहती है कि इन कानूनों से किसानों को नुकसान नहीं होगा। लेकिन उनका क्या लाभ है...। ’’

दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कृषि कानूनों के लाभ के बारे में बताया तथा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने बार-बार आश्वासन दिया है कि न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) और मंडियां बनी रहेंगी।

तिवारी ने कहा, "इसके बाद भी, अगर अरविंद केजरीवाल को तीनों कृषि कानूनों में कोई लाभ नहीं दिखता है और उन्हें कुछ संदेह हैं, तो वह मेरा निमंत्रण स्वीकार कर सकते हैं। मुझे उन्हें कृषि कानूनों का लाभ बताने में खुशी होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए