लाइव न्यूज़ :

तिवा स्वायत्तशासी परिषदः असम में कांग्रेस को झटका, भाजपा ने 36 में से 33 सीटों पर किया कब्जा, कांग्रेस को मात्र एक

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 19, 2020 21:37 IST

तिवा स्वायत्तशासी परिषदः चुनाव में कुल 124 उम्मीदवार मैदान में हैं और कुल 3,08,409 मतदाता हैं। ये 36 निर्वाचन क्षेत्र मोरीगांव, नगांव, होजाई और कामरूप जिलों में हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारी ने बताया कि चुनाव के लिए कुल 410 मतदान केंद्र बनाए गए थे।सत्तारूढ़ भाजपा 36 में से 35 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।कांग्रेस ने 31सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे। 

गुवाहाटीः असम में भाजपा ने कांग्रेस को फिर झटका दिया है। राजस्थान, उत्तर प्रदेश, गोवा के बाद भाजपा ने तिवा स्वायत्तशासी परिषद पर कब्जा कर लिया।

असम की सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने तिवा स्वायत्तशासी परिषद की 36 सीटों में से 33 सीटों पर जीत दर्ज की है। 2 सीटों पर बीजेपी की सहयोगी असम गण परिषद ने जीत दर्ज की है जबकि मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस को सिर्फ एक सीट से संतोष करना पड़ा है।

सत्तारूढ़ भाजपा ने तिवा स्वायत्तशासी परिषद की 36 सीटों में से 33 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है जबकि उसकी सहयोगी असम गण परिषद दो सीट पर जीत दर्ज की।मतगणना को लेकर असम राज्य निर्वाचन आयोग (एएसईसी) की ओर से अद्यतन की गई जानकारी के अनुसार भाजपा ने जिन सीटों पर जीत दर्ज की है उनमें से अधिकतर सीटों पर उसने कांग्रेस को हराया है।

गोभा निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के मनिराम पातर निर्विरोध जीत गए

एएसईसी ने कहा कि गोभा निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के मनिराम पातर निर्विरोध जीत गए हैं। भाजपा के उम्मीदवार कई अन्य सीटों पर आगे चल रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार नौगांव, मोरीगांव, कामरूप और होजाई जिलों में फैली परिषद के किसी भी सीट पर कांग्रेस बढ़त नहीं बनाये हुए है।

36 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए कुल 124 उम्मीदवार मैदान में थे जिसके लिए मतदान 17 दिसंबर को हुआ था। कुल 3,08,409 मतदाताओं में से 71 प्रतिशत से अधिक मतदातओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। हाल में सम्पन्न बोडोलैंड प्रांतीय परिषद के चुनाव में भी भाजपा ने अच्छा प्रदर्शन किया था। राज्य में विधानसभा चुनाव अगले वर्ष होने वाले हैं।

नौगांव, मोरीगांव, होजाई और कामरूप मेट्रोपॉलिटन जिलों में फैली परिषद के 36 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए मतदान 17 दिसंबर को हुआ था। एएसईसी ने अपनी बुलेटिन में कहा कि जीत दर्ज करने वाले भाजपा उम्मीदवारों में सरुज कुंवर (टोपकुची), गीतामोनी कलिता भुइयां (जरबारी), मोहन सेनापति (चहारी), इंद्र बोरदोलोई (नम्बोर-लालुंग) और मदन बोरदोलोई (लालुंगपर) शामिल हैं। एएसईसी ने कहा कि गोभा निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के मनिराम पातर निर्विरोध जीत गए हैं। 

असम कांग्रेस ने विधायक अंजता नियोग को पार्टी के महत्वपूर्ण पद से हटाया, भाजपा में हो सकती हैं शामिल

असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अपनी विधायक अंजता नियोग को पार्टी संगठन के एक महत्वपूर्ण पद से हटा दिया है। नियोग ने दो दिन पहले मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल और पूर्वोत्तर लोकतांत्रिक गठबंधन के संयोजक हिमंत बिस्व सरमा से मुलाकात की थी। यह कदम उन अटकलों के बीच उठाया गया है कि गोलाघाट से चार बार की विधायक और राज्य की पूर्व मंत्री भाजपा में शामिल हो सकती हैं।

पार्टी की राज्य इकाई द्वारा शुक्रवार की रात जारी एक आदेश के अनुसार नियोग को गोलाघाट की जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद से तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। दो लाइन के आदेश में उन्हें पद से हटाये जाने का कोई कारण बताये बिना कहा गया है, ‘‘इस फैसले को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का अनुमोदन प्राप्त है।’’ जब असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव (संगठन) रंजन बोरा से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि ‘‘पिछले कुछ दिनों से पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए’’ विधायक के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है।

मौजूदा 126 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा 60 विधायकों के साथ सबसे बड़ी पार्टी है जबकि उसके सहयोगियों असम गण परिषद (एजीपी) और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट के क्रमश: 14 और 12 विधायक हैं। राज्य में सत्तारूढ़ गठबंधन को एक निर्दलीय विधायक का भी समर्थन हासिल है। कांग्रेस के इस समय 22 विधायक हैं जबकि ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) के 14 विधायक हैं।

टॅग्स :असमसर्बानंद सोनोवालकांग्रेससोनिया गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो