लाइव न्यूज़ :

अदालतों और सार्वजनिक कार्यालयों में 'राजा' जैसी उपाधियों का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता, राजस्थान हाईकोर्ट ने बताया समानता के अधिकार का उल्लंघन

By विशाल कुमार | Updated: March 3, 2022 15:05 IST

राजस्थान हाईकोर्ट ने भारत के संविधान के अनुच्छेद 14, 18 और 363-ए का अनुसरण किया और देखा कि किसी विदेशी राज्य द्वारा भारत के नागरिक को प्रदान की गई किसी भी उपाधि को स्वीकार नहीं किया जा सकता है और न ही इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देएक याचिका में याचिकाकर्ता का उल्लेख राजा लक्ष्मण सिंह के रूप में किया गया था।किसी विदेशी राज्य द्वारा भारत के नागरिक को प्रदान की गई किसी भी उपाधि को स्वीकार नहीं किया जा सकता है।अनुच्छेद 363-ए के संदर्भ में यह समानता के सिद्धांत और अनुच्छेद 14 का उल्लंघन करता है।

जयपुर:राजस्थान हाईकोर्ट की जयपुर पीठ ने माना है कि 'राजा', 'नवाब' और 'राजकुमार' जैसे अभिवादन और उपाधियों का उपयोग भारत के संविधान के अनुच्छेद 14, 18 और 363-ए के तहत संवैधानिक न्यायालय, अन्य सभी न्यायालयों, न्यायाधिकरणों, राज्य के सार्वजनिक कार्यालयों आदि में प्रतिबंधित है।

लाइव लॉ की रिपोर्ट के अनुसार, अदालत ने आदेश दिया कि उक्त प्रतिबंध सार्वजनिक संस्थाओं के साथ-साथ सार्वजनिक दस्तावेजों और सार्वजनिक कार्यालयों में भी लागू होगा।

दरअसल, एक याचिका में याचिकाकर्ता का उल्लेख राजा लक्ष्मण सिंह के रूप में किया गया था जिसके बाद अदालत ने इस मामले को संज्ञान लिया था।

न्यायालय ने भारत के संविधान के अनुच्छेद 14, 18 और 363-ए का अनुसरण किया और देखा कि किसी विदेशी राज्य द्वारा भारत के नागरिक को प्रदान की गई किसी भी उपाधि को स्वीकार नहीं किया जा सकता है और न ही इसका इस्तेमाल किया जा सकता है और सैन्य या शैक्षणिक विशिष्टताओं के अलावा ऐसी कोई उपाधि राज्य के अलावा अन्य द्वारा प्रदान नहीं की जा सकती है।

न्यायालय ने यह भी देखा कि अनुच्छेद 363-ए के संदर्भ में यह समानता के सिद्धांत और अनुच्छेद 14 का उल्लंघन करता है।

अदालत ने रजिस्ट्रीट को इसे उचित तौर पर लागू करवाने और प्रसारित करवाने के लिए राज्य के सभी संबंधित कार्यालयों को भेजने का आदेश दिया।

टॅग्स :राजस्थानRajasthan High Courtजयपुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतराजस्थान कक्षा 12वीं का परिणाम 2026: 12वीं में 96.30% छात्र उत्तीर्ण, ऐसे करें चेक

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेJaipur Viral Video: बुलेट सवार को घेरकर युवती ने किया हंगामा, बीच सड़क बाइक में तोड़फोड़, वीडियो वायरल

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?