लाइव न्यूज़ :

तिरहुत विधान परिषद उपचुनावः 18 उम्मीदवारों में टक्कर?, अभिषेक झा-गोपी किशन- विनायक गौतम में दंगल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 18, 2024 21:39 IST

Tirhut Legislative Council by-election: मतदान पांच दिसंबर को होगा जबकि मतगणना नौ दिसंबर को होगी।

Open in App
ठळक मुद्देसीतामढ़ी से लोकसभा सदस्य निर्वाचित होने के बाद रिक्त हुआ था। अभिषेक झा को उम्मीदवार बनाकर सीट अपने पास रखने की उम्मीद कर रही है।जन सुराज ने विनायक गौतम को टिकट दिया है, जो एक चिकित्सक और राजनीतिक नेता हैं।

Tirhut Legislative Council by-election: बिहार विधान परिषद के पूर्व सभापति देवेश चंद्र के इस्तीफे के कारण खाली हुई एक सीट पर उपचुनाव के लिए सोमवार को कुल 18 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है। निर्वाचन आयोग ने यह जानकारी दी। तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जनता दल (यूनाइटेड), राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और प्रशांत किशोर की जन सुराज के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होने की उम्मीद है। यह निर्वाचन क्षेत्र इस वर्ष के शुरू में ठाकुर के सीतामढ़ी से लोकसभा सदस्य निर्वाचित होने के बाद रिक्त हुआ था।

 

जद(यू) इंजीनियरिंग में स्नातक की पढ़ाई कर कर चुके अभिषेक झा को उम्मीदवार बनाकर सीट अपने पास रखने की उम्मीद कर रही है। झा ने समाचार चैनलों पर होने वाली परिचर्चाओं के दौरान पार्टी के जुझारू प्रवक्ता के रूप में अपनी पहचान बनाई है।

मुख्य विपक्षी पार्टी राजद ने गोपी किशन को टिकट देकर ओबीसी कार्ड खेलने की कोशिश की है, जो उत्तर बिहार में अच्छी खासी आबादी वाले वैश्यों की एक उपजाति कलवार समुदाय से संबंध रखते हैं। जन सुराज ने विनायक गौतम को टिकट दिया है, जो एक चिकित्सक और राजनीतिक नेता हैं।

गौतम के पिता राम कुमार सिंह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता थे और उन्होंने तिरहुत स्नातक क्षेत्र का तीन बार प्रतिनिधित्व किया था। एक अन्य महत्वपूर्ण उम्मीदवार राजेश कुमार रौशन हैं, जो एक निर्दलीय प्रत्याशी हैं। वह पहले लोक जनशक्ति पार्टी में थे। मतदान पांच दिसंबर को होगा जबकि मतगणना नौ दिसंबर को होगी।

टॅग्स :उपचुनावबिहारपटनाआरजेडीजेडीयूप्रशांत किशोरनीतीश कुमारलालू प्रसाद यादव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत